फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Canal water will reach the tail for four months in summer : Dalal

गर्मी में चार माह टेल तक पहुंचेगा नहरी पानी : दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Canal water will reach the tail for four months in summer : Dalal
पहाड़ी में सामुदायिक भवन के लोकार्पण के बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कृषि मंत्री जेपी दल? - फोटो : Bhiwani
लोहारू। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में चार महीनों में लोहारू क्षेत्र की जनता को उनके हिस्से का पूरा पानी मिलेगा, जो टेल (अंतिम छोर) तक जाएगा। पानी उपलब्धता की स्वयं मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री लोहारू क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान पहाड़ी गांव के माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने सेठ श्री लखी प्रसाद काजड़िया सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कृषि मंत्री ने कहा कि समाज के निर्माण में दानवीर सेठों का बड़ा योगदान होता है। पूरे देश में अनगिनत चिकित्सा संस्थान व धर्मशालाएं, गोशालाएं दानवीर सेठों द्वारा संचालित की जा रही हैं। स्वर्गीय सेठ श्री लखी प्रसाद काजड़िया के सुपुत्रों ओम प्रकाश, अशोक, लक्ष्मीकांत, रवि व पौत्रों अरविंद, सुनील, चेतन, शरद, ऋषि, अखिलेश ने ग्रामीणों के लिए करीब 75 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया है। कृषि मंत्री ने कहा कि लोहारू हलके विकास में कोई कोरकसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा, तहसीलदार जोधाराम भारद्वाज, रामअवतार बेरलिया, निरंजन अग्रवाल, अशोक बेरलिया, ओमप्रकाश काजड़िया, अशोक काजड़िया, गजानंद अग्रवाल, संतु राम, एडवोकेट संजय नेहरा, एडवोकेट रामदत्त, चरण सिंह पहाड़ी, सतबीर चैहड़, राजीव श्योराण, मंडल अध्यक्ष रामफल श्योराण, प्रदीप चाहर, विजय फोगाट, कर्मबीर चैहड़, सोनू शर्मा, राजपाल व बलवंत गोठड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed