फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Camper hit bike riders returning home after finishing election duty, two bike riders injured

चुनाव ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बाइक सवारों को कैंपर ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Camper hit bike riders returning home after finishing election duty, two bike riders injured
भिवानी। जूई के पास रविवार रात को बाइक में कैंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक क्लर्क घायल हो गया। जबकि अन्य बाइक सवार व्यक्ति को भी चोटें पहुंची है। घायल ने अपने बयान जूई थाना पुलिस को दर्ज करवाएं। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी कैंपर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव जडवा निवासी राकेश ने बताया कि वह चहड़ खुर्द के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बतौर क्लर्क कार्यरत है। रविवार को उसकी ड्यूटी सिवानी खंड में चुनाव में लगी हुई थी। वह चुनाव की ड्यूटी करके अपने दोस्त गजेंद्र के साथ बाइक पर घर की तरफ आ रहा था। जब वो जूई के समीप पहुंचे तो सामने से एक कैंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण वो दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में वह घायल हो गया। उसके दोस्त ने उसे लोहानी स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। उसने इस संबंध में जूई थाना पुलिस को बयान दर्ज करवाएं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed