{"_id":"6771a34e773e9816d8032734","slug":"call-to-eradicate-social-evils-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127786-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सामाजिक बुराइयों को मिटाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सामाजिक बुराइयों को मिटाने का आह्वान
Mon, 30 Dec 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की जिला भिवानी एवं चरखी दादरी की मासिक बैठक रविवार को रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में हुई। इसमें सामाजिक बुराइयों को मिटाने का आह्वान किया गया। सभा के जिला प्रधान सतीश परमार चांगिया ने कहा कि समाज की बुराइयां युवाओं और राष्ट्र के भविष्य के लिए सही नहीं हैं। इसलिए युवा पीढ़ी को इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया जाना चाहिए।
इस दौरान पुष्पेंद्र चौहान को हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट का एडवोकेट जनरल बनाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया गया। लेफ्टिनेंट बनने पर हर्षवर्धन चौहान और सर्वसम्मति से भिवानी नगर परिषद की उपाध्यक्ष बनने पर रेणु तंवर को सम्मानित किया गया।
सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह तंवर ने भी संबोधित किया। सेवानिवृत्त डीजीएम अजीत सिंह तंवर ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर बृजपाल सिंह परमार, महिपाल सिंह शेखावत, रमेश, जयपाल राघव, संजय चौहान, कृष्ण पप्पू चांग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डाॅ. रामनिवास बने संत नामदेव सभा के प्रधान
भिवानी। संत नामदेव सभा के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से हुए। इस चुनाव में सागरमल संरक्षक, डाॅ. रामनिवास रोहिल्ला प्रधान, ताराचंद रोहिल्ला महासचिव, जयकिशन रोहिल्ला वरिष्ठ उपप्रधान, बजरंग रोहिल्ला बोबी उपप्रधान, नीरज कोकचा सहसचिव, राजेंद्र रोहिल्ला कोषाध्यक्ष, नरेश रोहिल्ला सह कोषाध्यक्ष, नरेश अगरोहिया प्रचार मंत्री, सुरेेंद्र रोहिल्ला एडवोकेट एवं जयपाल रोहिल्ला कानूनी सलाहकार चुने गए।
सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक नरेश रोहिल्ला, राजकीय कॉलेज प्राचार्य डाॅ. रणधीर रोहिल्ला और डाॅ. तुलसी राम बुल्ला निर्वाचन अधिकारी रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभा के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवादारी सौंपी गई है वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करेंगे। अधिकतम लोगों को सभा से जोड़कर जनहित के कार्य करेंगे।