{"_id":"577bf9da4f1c1b6c117faba6","slug":"call-solve-problam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फोन कॉल से मिलेगा जलभराव से छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फोन कॉल से मिलेगा जलभराव से छुटकारा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
मानसून सीजन में ठप सीवरेज व्यवस्था के चलते बनने वाले विकट हालातों को जहन में रखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर जलभराव की सूचना देने के बाद विभाग की एक टीम मौके पर पहुंचकर तत्काल समस्या का निदान करेगी। इस टीम के कर्मचरियों की विभागीय अधिकारियों ने स्पेशल ड्यूटियां लगाई हैं।
बरसाती पानी की निकासी के लिए शहरवासियों की मदद के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। शहर में बरसाती पानी का जमाव लगातार बने रहने से लोग परेशान हैं। पिछले दिनो हुई बारिश की वजह से शहर में जलभराव की समस्या लगातार बढ़ी है। इसके मद्देनजर विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 5607445424 जारी किया गया है। यह नंबर जनस्वास्थ्य विभाग में तकनीकी शाखा का है। ऐसे में अब एक कॉल से लोगों की इस समस्या का समाधान हो सकेगा।
तीन पंप सेट लगाकरछोड़ा जाएगा पानी
विभाग ने आपात स्थिति में बरसाती पानी निकासी के लिए तीन मुवेबल पंपसेट तैयार किए हैं जो जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर लगा दिए जाएंगे। विभिन्न भागों में स्थित सभी जोहड़ों पर पंप सैट लगाए गए हैं। जोहड़ ही आसपास की बस्ती में जलभराव का प्रमुख कारण बनते रहे हैं। विभाग ने रोहतक नाले के जरिए बरसाती पानी की निकासी का प्रबंधन रेलवे पुलिया के नीचे से किया गया है। अब शहर के मेन रोहतक चौक, झाडू सिंह चौक, पुराना सिविल अस्पताल रोड एरिया का बरसाती पानी सीसीआई स्थित जोहड़ में छोड़ा जाएगा।