फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cafe featured on two minor girl found with boys

कैफे पर छापा, लड़कों के साथ मिली दो नाबालिग लड़की

Wed, 23 Jul 2014 12:44 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Wed, 23 Jul 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
बीजू टावर में एक कैफे पर पुलिस ने छापा मारकर दो लड़कों व दो लड़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। एक लड़की स्कूली छात्रा है तो दूसरी एक कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ती है।
विज्ञापन


दोनों लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। दोनों लड़के पढ़ाई छोड़ चुके हैं। बाद में पुलिस ने लड़के-लड़कियों के माता-पिता को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महम रोड पर एक अन्य कैफे पर भी छापा मारा। पुलिस की छापेमार कार्रवाई के दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


शटर बंद कर दी पुलिस को सूचना
घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बीजू टावर में चल रहे एक कैफे पर कुछ लड़के व लड़कियां थे। किसी ने कैफे का शटर बंद कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी की मौजूदगी में शटर खोला गया तो उसके अंदर दो लड़के व दो लड़कियां मिले। दोनों लड़कियां नाबालिग थी। पुलिस चारों को पकड़कर सिविल लाइन थाना लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमार कार्रवाई के दौरान अनेक अपने मोबाइल से फोटो भी खींच रहे थे। एक लड़की शहर के ही एक स्कूल में पढ़ती है और दूसरी शहर के एक कॉलेज में। दोनों युवकों में एक युवक कंप्यूटर कोर्स कर रहा है तो एक पढ़ाई छोड़ चुका है। पुलिस ने चारों से उनके घर के फोन नंबर पूछ उनके माता-पिता को बुलाया और चारों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने महम गेट पर ही एक अन्य कैफे पर भी छापा मारा मगर वहां कुछ नहीं मिला। यहां करीब तीन माह पहले भी छापेमारी की गई थी।


दुकान संचालक की खोज में जुटी पुलिस
छापेमारी के बाद पुलिस अब दुकान संचालक की तलाश में जुटी है। आखिर ये दुकान किसने किराये पर ली है, किस उद्देश्य से ली है। पुलिस देर सायं तक संचालक की तलाश करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed