फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   By 20 April, the bypass from Rohtak Road to Dadri Road will be ready

20 तक तैयार होगा रोहतक रोड से दादरी रोड तक बाईपास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
By 20 April, the bypass from Rohtak Road to Dadri Road will be ready
गांव निनाण के पास रोहतक रोड से शुरु होकर दादरी रोड में मिलने वाले बाईपास का जायजा लेते अधिकारी। व? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गांव निनाण के पास रोहतक रोड से शुरू होकर दादरी रोड में मिलने वाला बाईपास लगभग बनकर तैयार हो गया है। 20 अप्रैल तक इसका निर्माण कार्य संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके बनने के बाद शहर में भारी वाहनों का बोझ काफी कम होगा, जिससे लोगों को शहर में भारी वाहनों से बनने वाली मुश्किलों से काफी हद तक राहत मिलेगी। इसी के साथ ही दादरी रोड से लोहारू रोड में मिलने वाला बाईपास पहले से ही बन चुका है। उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने एनएच भिवानी के अधिकारियों इस काम में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त के निर्देश पर एनएच के अधिकारियों ने बुधवार को बाईपास का जायजा लिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा रोहतक रोड पर गांव निनाण के पास से दादरी रोड तक एचएच-148 बी के नाम से बाईपास का निर्माण करवाया जा रहा है। यह बाईपास करीब दस किलोमीटर लंबा है, जो कि फोरलेन है। इस बाईपास के बनने के बाद रोहतक से लोहारू की तरफ जाने वाले भारी वाहन शहर के अंदर न आकर शहर के बाहर से बाईपास से होकर ही गुजरेंगे। इसका निर्माण एनएच रोहतक करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ढाणा लाडनपुर के पास से गुजरने वाली भिवानी-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर पुल का निर्माण भी इसी बाईपास का हिस्सा है। उपायुक्त ढिल्लो ने रेलवे लाइन के हिस्से पर बनने वाले पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। रेलवे लाइन के हिस्से का एक तरफ का पुल बनकर तैयार हो चुका है और दूसरे तरफ के हिस्से का काम जोरों पर है। यहां पर बस कुछ हिस्सा डिवाइडर और साइड बैरिकेड का बाकी है। इसे पूरा करने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को 20 अप्रैल तक आखिरी समय दिया है।

उपायुक्त ने दिए साइन बोर्ड लगाने के निर्देश
उपायुक्त ढिल्लो ने एनएच भिवानी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोहतक रोड व दादरी रोड पर बाईपास के साथ साइन बोर्ड लगवाएं, ताकि वाहन चालकों को मालूम हो सके कि यह बाईपास बनकर तैयार हो चुका है। उपायुक्त ने अधिकारियों को बाईपास के बीच पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ढिल्लो के निर्देश पर एनएच के कार्यकारी अभियंता गजेंद्र सिंह ने इस बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल तक यह बाईपास बनकर तैयार हो जाएगा। रेलवे की जगह पर भी सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, सिर्फ डिवाइडर और साइड सेफ्टी बैरीकेड का कुछ काम रहता है, जो तीन-चार दिन में संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed