फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   businessmans, meeting, not close market

व्यापार मंडल ने बैठक कर बाजार बंद न करने का किया एलान

Wed, 16 Dec 2020 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
businessmans, meeting, not close market
बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हांसी चौक स्थित रामकुंज में नगर व्यापार मंडल की बैठक व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानुप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 18 दिसंबर शुक्रवार को भिवानी बंद को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

गत 15 दिसंबर को पुलिस ने व्यापारी से लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इसके कारण अब बंद का कोई औचित्य नहीं है। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने बताया कि व्यापारियों के भिवानी बंद की घोषणा के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की। जिसके परिणाम स्वरूप दो आरोपी गिरफ्तार हो सके हैं। यह सभी व्यापारियों की जीत है। बैठक में जय भगवान हरियाणा गारमेंट व जोगी सावड़िया के संतुष्ट न होने से व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह व सीआईए टू के एसएचओ श्रीभगवान से जाकर मिला। पूरी जानकारी लेने के बाद दोनों व्यापारी संतुष्ट हुए और व्यापार मंडल ने सर्वसम्मति से भिवानी बंद का निर्णय वापस लिया।
विज्ञापन

बैठक में हांसी चौक के प्रधान प्रेम धमीजा, सराय चौपटा चौक के प्रधान भरत लाल, बिचला बाजार के सचिव सुरेंद्र जिंदल, किराना कमेटी के प्रधान गिरधारी लाल महता, घंटाघर के प्रधान अतुल रोहिल्ला, सब्जी मंडी किराना प्रधान रामअवतार देवसरिया, जैन चौक लाल मस्जिद के प्रधान प्रदीप सोनी, दादरी गेट के प्रधान राजकुमार यादव, रोहतक गेट के प्रधान राकेश गौड़, कपड़ा बाजार के प्रधान प्रवीण नारंग, बर्तन बाजार के सच िव राज रतन कसेरा, पुरानी अनाज मंडी के पूर्व प्रधान जोगी सांवरिया, गारमेंट एसोसिएशन के उप प्रधान रवि शर्मा, सब्जी मंडी के उप प्रधान संजय वाधवा, दिनोद गेट के प्रधान सुनील सिंह तवर, हलवाई यूनियन के सचिव श्याम लाल हलवासिया, बागड़ी मार्केट से अश्वनी कुमार, आशीष अंचल, जय भगवान, संजय दुआ, दीपक जांगड़ा, रमेश जुनेजा, दीपक तोला, लेखराज हलवाई, कैलाश अग्रवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed