फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Buses affected on long distance routes due to fog

Bhiwani News: कोहरे के कारण लंबी दूरी के रूटों पर प्रभावित रहीं बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Buses affected on long distance routes due to fog
तोशाम मार्ग पर धुंध से गुजरती बसे। 
भिवानी। वातावरण में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे का प्रकोप भी लगातार बढ़ने लगा है। पिछले चार दिनों से लगातार पड़ रहे कोहरे से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कोहरे का सबसे ज्यादा सामना वाहन चालकों को करना पड़ रहा है। वहीं इस कारण रोडवेज बसें भी गंतव्य स्थल पर एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन

दरअसल, बढ़ते कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। इसके कारण रोडवेज बसों के साथ-साथ प्राइवेट बसें भी धीमी गति से चल रही है। बसों की धीमी गति होने से सबसे ज्यादा दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही लंबे रूटों की बसें भी संबंधित डिपो से निकलने के बाद गंतव्य स्थल पर समय पर न पहुंचकर एक से डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण दिल्ली, आगरा, चंडीगढ़, हिसार, लोहारू, जींद मार्ग पर बसें देरी से पहुंची। वहीं सुबह बस स्टैंड से 4:20 पर चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बस चंडीगढ़ दोपहर लगभग 12 तक पहुंची। अन्यथा सामान्य दिनों में ये बस 11 बजे तक गंतव्य तक पहुंच जाती थी। वहीं ग्रामीण रूटों पर एंटी स्मॉग लाइटों के सहारे चालक बसों को गंतव्य तक लेकर पहुंच रहे है। सबसे ज्यादा धुंध का प्रकोप रविवार को रहा है। लोगों को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के कारण बसों में यात्रियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed