{"_id":"66ce0a5e508893335602add6","slug":"bus-service-on-baliali-route-has-been-suspended-for-13-days-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-122251-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 13 दिन से बलियाली रूट पर बस सेवा बंद, सरपंचों ने दिया आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 13 दिन से बलियाली रूट पर बस सेवा बंद, सरपंचों ने दिया आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन
Tue, 27 Aug 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। बलियाली मार्ग पर पिछले 13 दिन से रोडवेज बस सेवा बंद है। गांव बलियाली में रोडवेज बस चालक पर हमला कर घायल करने के मामले में परिवहन विभाग की ओर से हमलावरों पर कार्रवाई न होने तक बसों के चलाने पर रोक लगा दी है। बस चलवाने की मांग के लिए सोमवार को रोडवेज यूनियन व ग्रामीणों में बातचीत भी हुई। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण बात सिरे नहीं चढ़ सकी।
वहीं गांव के सरपंचों ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसकाे लेकर गांव में पंचायत की जाएगी। बस सेवा बंद होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना दैनिक यात्रियों व कालेजों में पढ़ने के लिए भिवानी जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव बलियाली के कुछ युवकों ने 16 अगस्त को रोडवेज बस चालक व परिचालक पर हमला कर दिया था। इसके बाद रोडवेज विभाग ने बलियाली मार्ग पर चलने वाली बस सेवा को बंद कर दिया गया था। बस सेवा बंद होने से बलियाली, सुई, रामूपुरा सहित तीनों गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
गांव में बस सेवा फिर से शुरू करवाने की मांग को लेकर सोमवार को बलियाली व सुई गांव के सरपंच रोडवेज महाप्रबंधक से मिले थे। इस दौरान जीएम के सामने ग्रामीण व रोडवेज यूनियन के बीच वार्तालाप हुई। लेकिन बस संचालन को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया।
रोडवेज यूनियन पदाधिकारियों ने मामले में बचे आरोपियों की गिरफ्तारी व गांव में चालक परिचालक की सुरक्षा को लेकर मांग रखी गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, तब तक गांव में बस नहीं चलने दी जाएगी।
मेरे लिए जनसेवा के साथ-साथ कर्मचारी सुरक्षा भी जरूरी है। सोमवार को गांव के सरपंचों से बैठक हुई थी। इसमें सरपंचों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व चालक परिचालक की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गांव में बस सेवा फिर से आरंभ कर दी जाएगी। - दीपक कुंडू, जीएम भिवानी डिपो।