फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bus ran for Delhi Chandigarh in the morning, roadways buses remained missing from the booths throughout the day, passengers kept wandering

Bhiwani News: सुबह दिल्ली चंडीगढ़ के लिए दौड़ी बस, दिनभर बूथों से गायब रही रोडवेज बसें, भटकते रहे यात्री

Wed, 17 Jul 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Bus ran for Delhi Chandigarh in the morning, roadways buses remained missing from the booths throughout the day, passengers kept wandering
मंगलवार दोपहर को बूथों से गायब रोडवेज व निजी बसें।
भिवानी। भिवानी डिपो से मंगलवार को महेंद्रगढ़ 145 बसें जाने के बाद डिपो में बची 65 बसों का ही संचालन हो पाया। इसके कारण लंबे रूटों समेत ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर ग्रामीण रूट बंद ही रहे। इसके कारण दैनिक यात्रियों समेत विद्यार्थियों को प्राइवेट बस या अन्य वाहनों के सहारे ही सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, महेंद्रगढ़ केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में लोगों को लाने व ले जाने के लिए भिवानी डिपो से 145 बसों को भेजा गया है। बसों की कमी के कारण सुबह दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर जाने वाली नियमित बसों के बाद पूरे दिन परिवहन व्यवस्था बिगड़ी रही। स्थिति को संभालने के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने जिस बूथ पर ज्यादा सवारियां मिलीं, उसी रूट पर बसों को चलाया।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जमा रही। लड़कियों को खिड़कियों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। मंगलवार को लगभग सभी ग्रामीण रूट बंद रहे। लंबे रूटों पर 10 से 15 मिनट में चलने वाली बसें एक से डेढ़ घंटे के अंतराल में चली। यात्री पूरे दिन पूछताछ केंद्र पर बसों की सूचना लेने के लिए दौड़ते रहे। वहां पर भी यात्रियों को निराशा ही हाथ लगी। पूरे दिन प्राइवेट व किलोमीटर स्कीम की बसों के सहारे ही यात्रियों को सफर करना पड़ा। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बहल रूट बंद रहा। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर प्रभावित रही बस सेवा
मंगलवार को बसों की कमी के कारण जिले में रोडवेज परिवहन सेवा बाधित रही। इनमें बलियाली, ढाणी माहूं, झोझृ, महम, तोशाम, मानहेरू, ढिगावा, बड़दू, चैहड़, सिरसी, मिताथल, बडेसरा, कुगंड़ भैणी, सारंगपुर, नरसिंह मार्गाें पर रोडवेज बसें नहीं चलीं। वहीं जींद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक मार्गों पर दो-दो घंटों के अंतराल में बसें चलीं। दोपहर 1:30 पर चंडीगढ़ जाने वाली बसें भी बंद रहीं। रोहतक जाने वाले यात्रियों को दिल्ली जाने वाली बसों का सहारा लेकर गंतव्य की तरफ जाना पड़ा।
मंगलवार को मैं शहर में सामान लेने के लिए आया था। सुबह आते समय तो बस मिल गई थी। लेकिन घर जाते समय कोई बस नहीं मिली। दो घंटे बस स्टैंड पर बस इंतजार करना पड़ा। लेकिन कोई बस नहीं मिली। पूछताछ केंद्र पर बताया गया कि बसें महेंद्रगढ गई हुई है। जिससे उसे घर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
- नरेंद्र, डोहकी निवासी।
मैं हर रोज आईटीआई में पढ़ने के लिए आता हूं। मंगलवार को बसें न होने के कारण सभी विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ा। घर जाते समय हमें बसों की खिड़कियों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। इससे हमें काफी परेशानी हुई।

- माेनू, तोशाम निवासी।
भिवानी डिपो की 147 बसों को महेंद्रगढ़ कार्यक्रम में भेजा गया है। जबकि डिपो में 65 बसों का ही मंगलवार को संचालन किया गया है। इसकी वजह से यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी है। ये बसें शाम तक डिपो में वापस लौट आएंगी। बुधवार से सभी रूटों पर नियमित रूप से बसों का संचालन होगा।
-विक्रम सिंह कंबोज, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article