{"_id":"61ba45cbbeb81168010c22e2","slug":"bus-fare-increased-by-10-to-20-rupees-as-soon-as-toll-starts-bhiwani-news-hsr6195071173","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल शुरू होते ही 10 से 20 रुपये बढ़ाया बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल शुरू होते ही 10 से 20 रुपये बढ़ाया बसों का किराया
विज्ञापन
बस स्टैंड स्थित बूथों पर लगी बसें। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। किसान आंदोलन शांत होते ही रोडवेज बसों में सफर करना भी महंगा हो गया है। टोल फिर से शुरू हुए तो रोडवेज ने भी अपने यात्री किराये में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।
अब भिवानी से जींद, कैथल, पिहोवा और अंबाला सिटी के अलावा पंचकूला और चंडीगढ़ जाने के लिए भी लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। रोडवेज प्रशासन ने टोल चालू होने के साथ ही तुरंत प्रभाव से बढ़े हुए किराये को लागू कर दिया है। फिलहाल रोडवेज ने वाया जींद भिवानी से पंचकूला और चंडीगढ़ रूट पर ही किराया बढ़ाया है, जबकि हिसार सहित अन्य रूटों पर भी किराया बढ़ोतरी की मार यात्रियों पर पड़ेगी।
हरियाणा राज्य परिवहन के भिवानी डिपो में करीब 147 बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। इनमें से कुछ रूट ऐसे हैं, जहां पर बीच रास्ते में टोल लग रहे हैं। इन रूटों पर रोडवेज विभाग का खर्च भी बढ़ गया है। इसी के साथ यात्री किराये में भी बढ़ोतरी हो गई है। जिसके बाद इन रूटों पर दौडने वाली बसों में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। रोडवेज ने भिवानी से वाया जींद रूट पर चंडीगढ़ जाने वाली बसों में किराया बढ़ोतरी की है। जिसमें यात्रियों को दस से 20 रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान टिकट लेने में करना पड़ेगा।
विज्ञापन
कोरोना काल में रोडवेज ने प्रवासी मजदूरों को घरों तक पहुंचने में दी थी मुफ्त सर्विस
कोरोना संक्रमण ने जब अपने पैर पसारे तो हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में रोडवेज ने मुफ्त सेवा की थी। प्रवासी मजदूरों को भिवानी से दूसरे राज्यों में उनके घरों तक पहुंचाया गया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के लिए राहत कैंप भी लगाए थे। इन राहत कैंपों में आने वाले प्रवासियों को ट्रेनों व रोडवेज बसों के जरिये ही उनके घर तक पहुंचाया गया। कोरोना संक्रमण के दौरान रोडवेज ने काफी घाटा भी झेला था।
अब ये देना होगा इन शहरों में जाने के लिए नया किराया
भिवानी से जींद जाने के लिए पहले 75 रुपये प्रति यात्री किराया लगता था, लेकिन अब प्रति यात्री 90 रुपये वसूले जाएंगे। इसी तरह भिवानी से कैथल जाने वाले यात्रियों को 150 रुपये की बजाए 160 रुपये का भुगतान करना होगा। भिवानी से पिहोवा के लिए 176 रुपये की बजाए 190 रुपये की टिकट कटानी पड़ेगी। भिवानी से अंबाला सिटी के लिए 231 रुपये की टिकट की बजाए 250 रुपये लगेंगे। भिवानी से हरियाणा बॉर्डर पर जाने वाले यात्रियों को 240 रुपये की जगह 260 रुपये देने पड़ेंगे। भिवानी से चंडीगढ़ के लिए 310 रुपये प्रति यात्री की जगह 320 रुपये का टिकट कटाना होगा।
कितलाना टोल साल भर बाद फिर शुरू हुआ
भिवानी को चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ से जोड़ने वाला कितलाना का टोल साल भर बाद फिर से शुरू हो गया है। इस टोल पर किसान आंदोलन के दौरान लगातार किसानों का धरना चला था और इसी वजह से इसे टोल फ्री कर दिया गया था। अब फिर से इस पर टोल शुरू हो गया है। किसान आंदोलन से पहले कितलाना टोल पर रोजाना करीब दो से ढाई लाख रुपये की आमदनी होती रही है।
रोडवेज अधिकारियों ने किया रूटों का सर्वे
बुधवार को यात्री किराये में बढ़ोतरी का फैसला लेने के साथ ही भिवानी से टोल वाले रूटों पर सर्वे किया। रोडवेज महाप्रबंधक ने भिवानी से हिसार व अन्य रूटों पर जाने वाली बसों में यात्री किराया व टोल की स्थिति का जायजा लिया, जिसके बाद इन टोल वाले रूटों पर भी यात्री किराया उसी हिसाब से बढ़ाया जाएगा।
टोल वाले रूटों का लिया जायजा
रोडवेज अधिकारियों के साथ मैंने रूटों पर सघन अभियान चलाया है। इस दौरान टोल वाले रूट की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल भिवानी से वाया जींद, चंडीगढ़ रूट पर किराया बढ़ाया गया है। इसके बाद अन्य रूटों की स्थिति पर पूरी तरह मंथन के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
-मनोज कुमार, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।