फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Buniyaad programme: Students to study online three days a week

बुनियाद कार्यक्रम: सप्ताह में तीन दिन ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Buniyaad programme: Students to study online three days a week
भिवानी। बुनियाद कार्यक्रम हेतु चयनित नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों को भी शिक्षा विभाग टैबलेट वितरित करेगा। ताकि स्कूल से आने के बाद वो टैबलेट के माध्यम से संस्थान द्वारा दी गई समय सारिणी के हिसाब से ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर सकें। ये विद्यार्थी सप्ताह में तीन दिन ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

विभाग ने विद्यार्थियों के पठन पाठन कार्यक्रम को लेकर भी शेड्यूल जारी कर दिया है। इसको लेकर निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखने के साथ चयनित विद्यार्थियों की सूचना 19 सितंबर तक भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में चयनित 139 विद्यार्थियों के लिए चार कोचिंग सेंटर बनाए हैं, जिनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवानी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू और सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पठन पाठन कार्यक्रम भी निर्धारित किया
बुनियाद कार्यक्रम हेतु चयनित नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों की निकट भविष्य में कक्षाएं आरंभ की जानी हैं। ऐसे में उक्त विद्यार्थियों को लेकर पठन पाठन कार्यक्रम भी निर्धारित किया है। चयनित विद्यार्थी सप्ताह में तीन दिन (वीरवार, शुक्रवार, शनिवार) को विकल्प संस्थान द्वारा ब्रॉडकास्ट किए गए लाइव या रिकार्डिड लेक्चर के माध्यम से पढ़ेंगे। उनकी उपस्थिति उक्त तीनों दिनों के लिए बुनियाद केंद्र में दर्ज की जाएगी। बाकी तीन दिन (सोमवार, मंगलवार, बुधवार) ये विद्यार्थी अपने अपने स्कूलों में पूर्व की भांति कक्षाएं लगाएंगे। निदेशालय के मुताबिक सप्ताह के छह (सोमवार से शनिवार) दिन ये विद्यार्थी स्कूल के घंटों के बाद अपने घर से विकल्प संस्थान द्वारा दी गई समय सारणी अनुसार टैबलेट के साथ ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करेंगे।
-------
19 सितंबर तक भेजनी होगी सूचना
निदेशालय के मुताबिक ऑनलाइन कक्षाओं के लिए चयनित विद्यार्थियों को सिमकार्ड सहित टैबलेट वितरित किए जाने हैं। ऐसे में जिले के डीएमएस, डीएसएस या फिर जहां ये दोनों कार्यरत नहीं हैं। वहां किसी अध्यापक की ड्यूटी लगाकर दिए गए प्रोफार्मा में जिलावार सूचना संकलित कर 19 सितंबर तक हर अवस्था में विभाग की ईमेल पर उपलब्ध करानी होगी। निदेशालय ने उक्त काम को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। साथ ही लिखा है कि किसी भी स्कूल द्वारा एकल रूप से भेजी गई सूचना मान्य नहीं होगी। सूचना जिलावार संकलित करके ही भेजी जाए।

-------
निदेशालय की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के तहत नौवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने के बारे पत्र मिला है। विद्यार्थियों और कोचिंग सेंटरों की सूची तैयार कर निदेशालय को भेजी जाएगी। टैबलेट के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।
- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed