{"_id":"668ecc39778da6a2130bd625","slug":"building-construction-workers-and-sanitation-workers-demonstrated-in-the-city-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-119963-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भवन निर्माण मजदूरों और सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भवन निर्माण मजदूरों और सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया प्रदर्शन
Wed, 10 Jul 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल के आवास पर मांगों का ज्ञापन देने जाते मजदूर संघ के सदस्य।
भिवानी। जिला उपायुक्त कार्यालय पर भवन निर्माण मजदूर, सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, वन मजदूर ने एकत्रित होकर शहर में प्रदर्शन किया। वहीं वित्त मंत्री जेपी दलाल के आवास पर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान राममेहर सिंह ने की। एसडीएम ने जल्द से जल्द से मांगों का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। सीटू राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पिछले करीब 10 साल से हरियाणा में न्यूनतम वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। कानूनी रूप से प्रत्येक 5 साल में मजदूरों का वेतन रिवाइज किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा के इस तानाशाहीपूर्ण रवैया के खिलाफ लोकसभा चुनाव में जनता ने उसे सबक सिखाया है परंतु भाजपा सरकार हार के बावजूद भी अपनी जनविरोधी नीतियों को बदलने के लिए तैयार नहीं है। किसान नेता कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि हरियाणा के विकास में मजदूरों का बुनियादी योगदान है। श्रम कल्याण बोर्ड भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। इस मौके पर राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला प्रधान राममेहर सिंह जिला सचिव अनिल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप बड़वा, सुखदेव पालवास, दादरी सीटू सचिव सुमेर धारनी, निर्माण मजदूर नेता सदीक डाडम, रणधीर बड़वा मौजूद रहे। संवाद