फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Buffalo sold for 6.11 lakh for the first time in Zoo Bichli

Bhiwani News: जूई बिचली में पहली बार 6.11 लाख में बेची गई भैंस

Fri, 12 Jul 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Buffalo sold for 6.11 lakh for the first time in Zoo Bichli
भैंस लेते पूर्व विधायक नरेंद्र किराड़ी दिल्ली निवासी व मौजूद लोग। 
जूई (भिवानी)। जूई बिचली के किसान वेदपाल मेचु ने गांव में सबसे महंगी भैंस बेची है। ऐसा जूई में पहली बार हुआ है कि बिन ब्याई, दो दांत मतलब 30 महीने की भैंस (झोटी) 6.11 लाख रुपये में बेची गई हो। इस मुर्रा नस्ल की भैंस को दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा नेता नरेंद्र किराड़ी ने खरीदा है। भैंस की देखरेख कर रहे राकेश श्योराण और मालिक वेदपाल मेचु ने ऐसा मुकाम हासिल कर किसानों के सामने एक नजीर पेश की है।
विज्ञापन

वेदपाल ने बताया कि इस झोटी को उन्होंने घर पर ही तैयार किया है। दो दांत झोटी अभी ब्याई नहीं थी। दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र किराड़ी घर पर आ गए और उन्होंने भैंस को ले जाने के लिए खूब प्रयास किए। उनका झोटी को बेचने का मन नहीं था, पर उनके प्रयासों को देख 6.11 रुपये में झोटी बेचनी पड़ी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सोमबीर सिंह, राकेश कुमार, विनोद समोता, राजबीर मेचु, नवनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वेदपाल ने आठ लाख रुपये कीमत का झोटा पंचायत को दिया था पांच लाख में

जूई बिचली के किसान वेदपाल मेचु ने मुर्रा नस्ल का झोटा भी तैयार किया था। वर्ष 2019 मुक्तसर पंजाब के मेले में झोटे के आठ लाख रुपये लगे थे लेकिन वेदपाल ने उसे नहीं बेचा था। वर्ष 2020 में भिवानी जिले के गांव सामयन पुट्ठी की पंचायत वेदपाल के घर पहुंची। पंचायत को झोटा पसंद आ गया और उन्होंने पांच लाख रुपये वेदपाल को दे दिए। तब बिना ना नुकर किए पंचायत के लिए उन्होंने झोटे को उन्हें सौंप दिया। वेदपाल बताते हैं कि मुर्रा नस्ल के झोटे को पंचायत को देने के पीछे उनकी मंशा किसानों को काला धन मुर्रा की तरफ जोड़ना था ताकि उनके वहां भी भैंस की नस्ल में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed