फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Budget of Rs 5.89 crore approved for installing LED lights

Bhiwani News: 39 गांवों की फिरनियों में एलईडी लाइट लगाने के लिए 5.89 करोड़ का बजट स्वीकृत

Sat, 06 Jan 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 5.89 crore approved for installing LED lights
भिवानी। जिले के हर ब्लॉक में पांच-पांच गांव की फिरनियों को जगमग किया जाएगा। इन गांव की फिरनियों में 90 वोल्ट की एलईडी लाइट लगाकर चकाचक किया जाएगा। 39 गांवों की फिरनियों में एलईडी लाइट लगाने के लिए 5.89 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा जिले के लोहारू क्षेत्र के तीन गांवों में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए 9.36 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले के लोहारू उपमंडल के तीन गांव ओबरा, चैहड़ कलां तथा मंढोली कलां गांव में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा। प्रत्येक सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर तीन करोड़ 12 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। दो एकड़ भूखंड में इनका निर्माण करवाया जाएगा। नरवाल ने बताया कि भिवानी खंड के गांव बापोड़ा, दिनोद, चांग, तिगड़ाना, बामला, देवसर, धनाना, केलंगा और खरक कलां तथा बवानीखेड़ा खंड के गांव बलयाली, लोहारी जाटू, पुर, बड़सी, प्रेमनगर गांवों की फिरनियों में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि लोहारू खंड में गांव सोहांसड़ा, सिंघानी, ढिगावा जाटान, कुड़ल तथा खरकड़ी की फिरनियों में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। बहल ब्लॉक में बहल, मंढोली कलां, चैहड़ कलां, बिधनोई तथा पातवान गांव में लाइटें लगाई जाएंगी। सिवानी ब्लॉक में गांव बड़वा, गुरेरा, मंढोली खुर्द, विधवान तथा नलोई गांव में लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि तोशाम ब्लॉक में तोशाम, खानक, सांडवा, ढाणी माहू तथा सागवान गांव की फिरनियों में एलईडी की 90 वोल्ट की लाइटें लगाई जाएंगी। नरवाल ने बताया कि कैरू खंड में कैरू प्रथम, कैरू द्वितीय, देवराला, लोहानी तथा सुंगरपुर गांव में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन गांव ओबरा, चैहड़ कलां तथा मंढोली कलां में सामुदायिक केंद्र के लिए 9 करोड़ 36 लख रुपए की राशि मंजूर की है। ये भवन गांव के सार्वजनिक कार्यों में प्रयोग किए जा सकेंगे। गांव के सार्वजनिक कार्य इन केंद्रों पर किए जा सकेंगे। जिले के 39 गांवों की फिरनियों में एलईडी लाइट लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ 89 लाख रुपए की राशि मंजूर की है।

-जयप्रकाश दलाल कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार।


हर ब्लॉक के पांच गांव में फिरणियो में एलईडी लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्धारित किए गए सभी गांव में शीघ्र ही एलईडी लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तीन गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा।
-संभव जैन कार्यकारी अभियंता पंचायती राज तकनीकी विंग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed