फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Budget for 39 cowsheds of Bhiwani released

Bhiwani News: भिवानी की 39 गोशालाओं का बजट जारी, इकलौती नंदीशाला को नहीं मिला एक पैसा

Tue, 05 Mar 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Budget for 39 cowsheds of Bhiwani released
भिवानी। गो सेवा आयोग ने भिवानी जिले की 39 पंजीकृत गोशालाओं के लिए बजट जारी कर दिया है, मगर नगर परिषद की इकलौती नंदीशाला के लिए अभी तक एक पैसा गोसेवा आयोग से नहीं आया है। हालांकि गो सेवा आयोग से नंदीशाला सूचीबद्ध हो चुकी हैं, जिसे अभी ग्रांट नहीं मिली है। वहीं नंदीशाला में करीब साढ़े सात सौ से अधिक नंदी है। इनका चारा दानवीरों व नंदीशाला रखरखाव कमेटी की ओर से ही हो रहा है। फिलहाल इसमें भी अब विकट स्थिति बनी है।
विज्ञापन

हर माह नंदीशाला में नंदियों के लिए चारे पर ही करीब दस लाख का खर्च हो रहा है। ये खर्च कमेटी व शहर के दानवीरों से जुटाया जा रहा है। नंदीशाला रखरखाव कमेटी पदाधिकारियों का कहना है कि सभी गोशालाओं को प्रति गोवंश के हिसाब से निर्धारित बजट मिल चुका है, मगर नंदीशाला के लिए अभी एक पैसा नहीं मिला है। पिछले कुछ माह पहले ही नंदीशाला को सूचीबद्ध भी किया जा चुका है, मगर इसे ग्रांट के लिए अभी तक पंजीकृत नहीं किया है। ऐसे में शहर भर से पकड़कर रहा रखे नंदी भी अब दानवीरों के रहमोकरम पर ही जिंदा है। वहीं नंदीशाला रखरखाव समिति के प्रधान दीवाकर जैन ने बताया कि नंदीशाला को गो सेवा आयोग से सूचीबद्ध किया जा चुका है, मगर सभी गोशालाओं को ग्रांट जारी किए जाने के बावजूद नंदीशाला को कोई भी पैसा गो सेवा आयोग की तरफ से अभी तक नहीं मिला है। नंदीशाला के लिए गो सेवा आयोग ग्रांट दे तो यहां चारे की व्यवस्था कराना संभव हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed