{"_id":"5eefb1178ebc3e42f31ae3aa","slug":"btm-area-containment-zone-declare-gbtl-mill-closed-bhiwani-news-rtk5605115149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीएम क्षेत्र कंटेनमेंट घोषित कर किया सील, जीबीटीएल मिल भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीएम क्षेत्र कंटेनमेंट घोषित कर किया सील, जीबीटीएल मिल भी बंद
विज्ञापन
रामनगर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद पुलिस की तैनाती करवाते सिटी एसएचओ रविंद्र कुम?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जीबीटीएल और बीटीएम क्षेत्र से 30 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर प्रशासन ने सील कर दिया है। जगह-जगह लगे नाकों पर पुलिस तैनात है। जीबीटीएल मिल के मजदूर पॉजिटिव आने के बाद अब मिल को भी बंद कर दिया है। शनिवार को सामने आए 40 पॉजिटिव में एक दादरी क्षेत्र का था, जो वहां शिफ्ट कर दिया गया। वहीं क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्क्रीनिंग करवाई जा रही है।
कोरोना वायरस का संक्रमण अब गंभीर हो चला है। ज्यादा गंभीर बात यह है कि बीटीएम क्षेत्र के मजदूर तबके के लोगों का बड़ी संख्या में पॉजिटिव आना। अधिकतर मजदूर यहां की एक मिल से है और इस मिल करीब ढाई हजार से अधिक मजदूर काम करते है। उपायुक्त के निर्देश के बाद अब मिल को बंद कर दिया है। वहीं कंटेनमेंट गलियों, दुकानों के बाहर रस्सियां बंधवा रास्तों को बंद कर दिया है। केवल इमरजेंसी कार्य के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी लोगों की स्क्रीनिंग के लिए अभियान शुरू किया है। यहां के प्राइमरी स्कूल में सभी लोगों को बुलाकर जांच की और सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। रविवार को जिलेभर से 200 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
लोहानी क्वारंटीन सेंटर में सुविधा नहीं मिलने के मरीजों ने लगाए आरोप
शनिवार को सामने आए 40 कोरोना पॉजिटिव में से 25 को लोहानी क्वारंटीन सेंटर, पांच को होम आइसोलेट और छह को सामान्य अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में रखा है। दो को आईटीआई तोशाम में भेजा गया है। लोहानी क्वारंटीन सेंटर में रखे गए कोरोना पॉजिटिव में से कुछ ने सुविधाएं नहीं देने के आरोप लगाए हैं। कोरोना मरीजों ने आरोप लगाया कि रात को भी देरी से खाना मिला। सुबह भी काफी इंतजार के बाद साढ़े नौ बजे चाय मिली। साढ़े 10 बजे हलका नाश्ता दिया और डेढ़ बजे तक उसके बाद कुछ नहीं। क्वारंटीन सेंटर में रह रहे मरीजों की वीडियो भी वायरल हुई, जिसमें पॉजिटिव लोग अव्यवस्थाओं के लिए स्टाफ से बात कर रहे हैं। मरीजों ने वायरल वीडियो में बताया कि उन्हें कोई दवा नहीं दी गई है। गर्म पानी के लिए भी वे परेशान हैं।
विज्ञापन
अगर कोई भी कोरोना पोजिटिव व्यक्ति अपने घर पर होम आइसोलेट नहीं रह सकता तो उसे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उसे विभाग द्वारा बनाये कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा। रविवार को 200 और सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। पहले भेजे सैंपल में 164 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन

कोरोना जांच के लिए सैंपल देने पहुंचे मजदूरों के परिजन।- फोटो : Bhiwani