{"_id":"6ac552493be62e6c6f091c74","slug":"btech-student-accuses-private-school-clerk-of-sexual-exploitation-over-five-years-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158221-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बीटेक छात्रा ने निजी विद्यालय के लिपिक पर लगाए पांच साल से यौन शोषण के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बीटेक छात्रा ने निजी विद्यालय के लिपिक पर लगाए पांच साल से यौन शोषण के आरोप
Wed, 07 Oct 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर थाना पुलिस के अंतर्गत बीटीएम चौकी क्षेत्र में बीटेक की छात्रा ने निजी स्कूल के एक लिपिक पर करीब पांच साल से यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा छह लाख रुपये और गहने ऐंठने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीटेक की छात्रा है। आरोप है कि वर्ष 2021 में 11वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान वह कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। यह महिला आरोपी युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। महिला की गैर मौजूदगी में आरोपी ने उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर डराया-धमकाया।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा और उसका न्यूड वीडियो भी बनाया। बाद में वह उसे होटल में भी ले जाने लगा। आरोपी उस पर अपनी बड़ी बहन का पहचान पत्र लाने का दबाव बनाता था ताकि उसके सहारे होटल में दाखिल हो सके और उसके साथ मनमानी कर सके।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार इस अवधि में आरोपी उससे जबरन घर के सोने के गहने और रुपये भी मंगवाता रहा। इसके अलावा उसके खाते में भी कुछ रुपये डलवाए। पीड़िता के परिजनों को मामले की भनक लगने पर शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पांच अक्तूबर को आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
मंगलवार को शहर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि सेवा नगर कॉलोनी निवासी हितेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।