फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BTech son got married fraudulently by telling him nine lakh annual salary, now harassed for dowry

बीटैक बेटे की नौ लाख सालाना सैलरी बताकर धोखे से कराई शादी, दहेज के लिए करने लगे प्रताड़ित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
BTech son got married fraudulently by telling him nine lakh annual salary, now harassed for dowry
भिवानी। बीटेक पास बताकर बेटे की सालाना नौ लाख रुपये सैलरी का झांसा देकर शादी कराई और फिर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि मायके से लाखों रुपये ऐंठने के बाद भी दहेज की भूख नहीं मिटी तो उसे और अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में कीर्ति नगर कॉलोनी वासी रश्मि ने बताया कि उसकी शादी सेवा नगर कॉलोनी वासी मनीष के साथ 16 फरवरी 2021 को हुई थी। शादी से पहले ससुराल वालों ने मनीष को बीटेक पास बताया था। जिसकी गुरुग्राम की एक कंपनी में सालाना नौ लाख सैलरी का पैकेज बताया था। आरोपियों ने झूठ बोलकर बेटे की शादी करा दी और फिर जब उसकी असलियत खुली तो उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि शादी के बाद उसे एक बेटा भी है। उसका आरोप है कि ससुराल वाले उसे मायके से कभी 50 हजार तो कभी दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाते रहे। उसके पिता ने काफी हद तक दहेज की मांग भी पूरी करने की कोशिश की, मगर उनकी भूख बढ़ती ही चली गई। नौबत मारपीट के बाद घर से निकालने की आई तो पंचायत हुई। जिसमें आरोपियों ने माफी मांगी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति नशा करता है और ससुराल वाले भी उसी के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करते हैं। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद औद्योगिक पुलिस थाना में रश्मि की शिकायत पर आरोपी पति मनीष, पंकज, सुनीता, निरंजन, मूर्ति देवी, दीवाकर व ब्रजभूषण के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed