फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BSNL's cable cut by JCB in city, many banks work affected.

जेसीबी ने उखाड़ी बीएसएनएल की केबल, एक दर्जन बैंकों का कार्य प्रभावित

Sun, 26 Jul 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
BSNL's cable cut by JCB in city, many banks work affected.
पंचायत भवन के पास कनेक्शन जोड़ता दूरसंचार विभाग का कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए अमरूत योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान जेसीबी ने पंचायत भवन के सामने शनिवार सुबह तीन जगह से बीएसएनएल की केबल काट डाली। बीएसएनएल केबल कट जाने से महम गेट क्षेत्र व आसपास के दर्जनभर बैंकों का कामकाज भी प्रभावित हो गया। वहीं इलाके के करीब 70 लैंडलाइन फोन व इंटरनेट ठप हो गए। केबल तोड़े जाने की सूचना पर बीएसएनएल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटी तार को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान तकनीकी कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार तक ही सेवाएं बहाल हो पाएंगी।
विज्ञापन

महम रोड स्थित बड़ चौक से पंचायत भवन के सामने शहीद चंद्रशेखर चौक तक अमरूत योजना के तहत भूमि की खुदाई कर बड़े पाइप डालने का काम चल रहा है। पंचायत भवन चौक के पास बाल भवन की दीवार के साथ शनिवार सुबह जेसीबी मशीन पाइप डालने के लिए भूमि की खुदाई कर रही थी। इसी दौरान बीएसएनएल की तीन जगह से केबल कट गई। जेसीबी के पंजे से कटी बीएसएनएल केबल के बाद महम गेट व आसपास क्षेत्र के करीब एक दर्जन बैंकों की इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो गई, जिस वजह से बैंकों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। इसकी शिकायत जब बीएसएनएल अधिकारियों के समक्ष पहुंची तो तकनीकी कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। तकनीकी कर्मचारियों ने जेसीबी से केबल काटे जाने की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद टूटी हुई केबल को दुरुस्त कर बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बहाल किए जाने का काम शुरू कर दिया। मौके पर काम कर रहे बीएसएनएल के तकनीकी कर्मचारी बृजेश ने बताया कि तीन जगह से जैली फिल्ड केबल काटी गई है। करीब 70 से अधिक लैंडलाइन व इंटरनेट कनेक्शन प्रभावित हुए हैं, वहीं दर्जन भर से अधिक बैंकों के भी कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। अब मैनुअल तरीके से ही सैकड़ों तारों को जोड़ा जाएगा। जिसके बाद ही सेवाएं बहाल हो पाएंगी। वहीं बीएसएनएल के एसडीओ वेदप्रकाश गुलिया ने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों को प्रभावित केबल को ठीक करने के काम पर लगा दिया है, जल्द सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed