फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Broken power line not repaired

Bhiwani News: अंधड़ के 48 घंटे बाद भी नहीं सुधरीं बिजली की टूटी लाइनें

Mon, 13 May 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 13 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Broken power line not repaired
​भिवानी में बहल क्षेत्र के गांव में तेज आंधी से टूटा बिजली का पोल।
भिवानी। तेज अंधड़ की वजह से क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को 48 घंटे बाद भी निगम दुरुस्त नहीं करा पाया है। हालांकि अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया है, मगर टूटे बिजली पोल और क्षतिग्रस्त बिजली ट्रांसफार्मरों को बदलने में अभी महीना भर लग सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लाइनों को अंधड़ की वजह से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वहीं रविवार को भी क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में कर्मचारी जुटे रहे। निगम अधिकारियों ने मुख्यालय को लाइनों की मरम्मत के लिए सामान की भी डिमांड भेजी है, क्योंकि नए बिजली पोल की कमी की वजह से भी काम प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को आई अचानक तेज आंधी की वजह से तोशाम, बहल, लोहारू क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली लाइनों को नुकसान हुआ। भिवानी सर्कल की 18 सब डिविजनों में 533 बिजली पोल टूट गए थे। वहीं 13 बिजली ट्रांसफार्मर भी गिर चुके हैं। कई हिस्सों में क्षतिग्रस्त लाइनों को कट बाकी इलाके की आपूर्ति को बहाल कर दिया है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दो दिन के इंतजार के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। तपिश भरी गर्मी में बिना बिजली के घर के अंदर टिक पाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। अंधड़ के असर की वजह से अब भी रोजाना शिकायत केंद्र में 50 से अधिक शिकायतें आ रही हैं। ये तो एक सब डिविजन का हाल है।
विज्ञापन



यहां टूटे इतने बिजली पोल
सब डिविजन- बिजली पोल
ऑपरेशन सिटी भिवानी- 00
सब अर्बन सिटी नंबर वन भिवानी- 00
सब अर्बन सिटी नंबर दो भिवानी- 19
तोशाम सब डिविजन एक- 53
तोशाम सब डिविजन दो- 10
बवानीखेड़ा- 10
सिटी डिविजन भिवानी- 92
जूई सब डिविजन- 53
बहल सब डिविजन- 166
ढिगावा जाटान सब डिविजन- 63
लोहारू सब डिविजन- 02
सिवानी सब डिविजन- 40
सिटी सब डिविजन दादरी- 21
सब अर्बन डिविजन दादरी- 06
झोझूकलां सब डिविजन- 37
अटेलाकलां सब डिविजन- 40
बाढ़डा सब डिविजन- 04
सांजरवास सब डिविजन- 09

आंधी से प्रभावित सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है। लेकिन बिजली लाइनों को जो क्षति पहुंची है, उसकी मरम्मत का कार्य जारी है। निगम को आंधी की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। नए सामान की भी डिमांड की गई है, जिसके बाद सभी प्रभावित सब डिविजनों में लाइनों को दुरुस्त कराया जाएगा। -संजय रंगा, कार्यकारी अभियंता, अर्ध शहरी डिविजन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed