फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Broken locks of two shops in Mitathal in a single night, cash stolen from the galley

एक ही रात में मिताथल में दो दुकानों के टूटे ताले, गल्ले से नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Broken locks of two shops in Mitathal in a single night, cash stolen from the galley
एक ही रात में गांव मिताथल में दो दुकानों के ताले टूट गए। दोनों ही दुकानों से चोरों ने नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर डाला। मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव मिताथल निवासी सुमित कुमार ने बताया कि उसकी गांव में ही किराना व कॉस्मेटिक्स की दुकान है। सात अगस्त की शाम छह बजे वह अपनी दुकान बढ़ाकर घर चला गया था। अगली सुबह छह बजे दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा हुआ था। उसने बताया कि चोर उसकी दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा अन्य सामान भी गायब मिला। वहीं दउसी की दुकान के पड़ोसी सतेंद्र ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान के ताले भी चटका डाले और गल्ले से करीब 4700 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दोनों ही दुकानों के अंदर हुई चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया वहीं दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed