फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Breaking the lock of the room, they stole Rs 1.25 lakh and jewelry from the trunk

Bhiwani News: कमरे का ताला तोड़ संदूक से सवा लाख रुपये और गहने चुराए

Sun, 18 May 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 18 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Breaking the lock of the room, they stole Rs 1.25 lakh and jewelry from the trunk
भिवानी। हनुमान ढाणी क्षेत्र में कमरे का ताला तोड़कर चोर लोहे की संदूक से सवा लाख रुपये और सोने व चांदी के आभूषण चुराकर कर ले गए। ये संदूक किसी परिचित के यहां रखवाई गई थी। लेकिन चोर उसके अंदर से नकदी और आभूषण ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हनुमान ढाणी निवासी नन्हे लाल ने बताया कि गत छह मई को वह कसवा साहबाद रामपुर गया था। उसने संदूक में एक लाख 25 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कानों की सोने की बाली, एक तबीजी, दो जोड़ी चांदी की तागड़ी, मंगल सूत्र, दो चेन चांदी, एक जोड़ी हथफूल रखा था। पीड़ित ने अपने मौसी के लड़के हेम सिंह के घर पर लोहे की संदूक में रुपये और आभूषण रखे थे। हेम सिंह यूपी चला गया। 15 मई को वह साहबाद रामपुर से भिवानी आ गया था। करीब साढ़े आठ बजे उसके पास रानी का फोन आया कि हेम सिंह के कमरे का ताला टूटा हुआ है। अंदर से सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और डॉयल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed