फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Brainstorming meeting for qualitative improvement in the curriculum from 9th to 12th

Bhiwani News: नौंवी से 12वीं तक पाठ्यक्रम में गुणात्मक सुधार के लिए हुई मंथन बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming meeting for qualitative improvement in the curriculum from 9th to 12th
पाठ्यक्रम में गुणात्मक सुधार हेतु बोर्ड परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर मंगलवार को शैक्षिक सत्र 2023-24 में नौंवी से 12वीं के पाठ्यक्रम में गुणात्मक सुधार को लेकर द्वितीय चरण की मंथन बैठक हुई। बैठक में विषय विशेषज्ञों एवं मुख्य संसाधन व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में अध्यापकों द्वारा कक्षा में विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन विधि को और अधिक सरल एवं आत्मसात बनाने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

पठन-पाठन का रोड मैप तैयार कर बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि जब तक कक्षा में पठन-पाठन के दौरान अध्यापक-विद्यार्थी का मैत्रीपूर्ण और भावपूर्ण वातावरण तैयार नहीं हो जाता तब तक अध्यापक द्वारा करवाया जा रहा अध्यापन विद्यार्थी के मन मस्तिष्क में नहीं बैठता है। इसी के साथ बच्चों को विषय वस्तु को सरलता से नहीं समझा जा सकता है। इसलिए बोर्ड स्तर पर इसके लिए विस्तृत मंथन किया गया है। इस अवसर पर बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार, मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में डॉ नवीन कुमार पिपलानी उप-कुुलसचिव इंदिरा गांधी युनिवर्सिटी मीरपुर, डॉ रितु बजाज पूर्व रजिस्ट्रार विश्वकर्मा स्किल युनिवर्सिटी पलवल, डॉ राहुल कांत प्रधानाचार्य, एएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन रेवाड़ी, डॉ सुनील बजाज उप-निदेशक एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम से उपस्थित रहे। बैठक में गणित, वाणिज्य संकाय, शारीरिक शिक्षा, पंजाबी, मनोविज्ञान एवं स्किल विषयों के विषय विशेषज्ञों से विचार साझा किए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि अध्यापन प्रक्रिया को ओर अधिक तर्कशील व सरल बनाया जा रहा है, जिससे बच्चों में पठन-पाठन की क्रिया को समझकर कर आगे बढ़ने में पूर्ण सहयोग मिल सके। शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में विस्तृत पाठ्यक्रम, प्रश्र-पत्र डिजाइन, सैम्पल पश्र-पत्र एवं विस्तृत मूल्यांकन योजना को तैयार करके शैक्षिक सत्र आरंभ होने से पूर्व पठन-पाठन का रोड मैप तैयार करके बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिससे अध्यापक को यह पता लग सकेगा कि उसे पूरे वर्ष क्या पढ़ाना है एवं बच्चों को क्या पढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed