फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BPL ration card holders will get wheat with any cost in this month.

मई माह में बीपीएल परिवारों को मुफ्त मिलेगा आवंटित गेहूं

Sun, 10 May 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
BPL ration card holders will get wheat with any cost in this month.
भिवानी। कोरोना वायरस संक्रमण के फेज थ्री में बीपीएल, डबलएवाई और प्राथमिक परिवारों को डबल आवंटित राशन मुफ्त मिलेगा, लेकिन सामान्य श्रेणी के गरीबों को राशन वितरण पर अभी भी संशय बना हुआ है। सरकार की तरफ से सामान्य श्रेणी यानी एपीएल परिवारों को मई और जून में मुफ्त राशन देने के लिए पत्र जारी कर दिया है, मगर अभी तक इस श्रेणी के परिवारों को राशन का आवंटन नहीं हुआ है। इस वजह से योजना पर भी लोगों में संशय है। बीपीएल, डबलएवाई और प्राथमिक परिवारों को मई माह में अतिरिक्त गेहूं के साथ दाल, चीनी, सरसों तेल और नमक फ्री मिलेगा। मई माह में गेहूं की सप्लाई डिपो पर भेजी गई है, जबकि सरसों तेल और चना दाल के लिए बीपीएल परिवारों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इतना ही पात्र परिवारों को राशन डिपो पर ही बांटा जाएगा। इसमें सामुदायिक दूरी व मास्क की शर्त अनिवार्य होगी। जिले भर के 453 डिपो पर गेहूं की सप्लाई भेजी जा रही है। वहीं अधिकारियों की मानें तो सरसों तेल नेफेड द्वारा उपलब्ध कराया जाना है। मई माह में दाल की सप्लाई भी नहीं आई है। बीपीएल, डबलएवाई और प्राथमिक परिवार के प्रति सदस्य को पांच किलोग्राम अतिरिक्त गेहूं मई माह में दिया जाएगा। इसके अलावा पहले से निर्धारित राशन भी मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन

74 हजार 95 सामान्य परिवारों राशन वितरण पर बना संशय
भिवानी में 74 हजार 95 सामान्य श्रेणी यानी एपीएल परिवार हैं, जिन्हें पहले कोई भी खाद्य वस्तु डिपो पर नहीं मिलती है। इन्हें भी मई और जून में प्राथमिक परिवार को आवंटित राशन यानी दस किलो प्रति सदस्य गेहूं और एक किलो चना दाल उपलब्ध कराया जाना था। लेकिन अभी इस संशय है।
विज्ञापन

ये मिलेगा मई माह में गरीबों को मुफ्त राशन
जिले में दो लाख 14 हजार 422 पात्र परिवार हैं। इनमें एक लाख 40 हजार 327 परिवार मुफ्त राशन वितरण की श्रेणी में आते हैं। बीपीएल श्रेणी के परिवार को दो रुपये किलोग्राम गेहूं, 20 रुपये में लीटर सरसों तेल, साढ़े 13 रुपये प्रति किलो चीनी मिलती है। डबलएवाई परिवार को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति परिवार, दो लीटर सरसों तेल व एक किलो चीनी मिलती है। स्टेट और सेंट्रल बीपीएल परिवार में प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं, सरसों तेल और चीनी मिलती है। प्राथमिक परिवार को प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं मिलता है। मई माह में बीपीएल और डबलएवाई परिवारों के सदस्यों को पांच किलोग्राम प्रति सदस्य निर्धारित राशन के अलावा पांच किलो अतिरिक्त गेहूं प्रति सदस्य मिलेगा। निर्धारित और अतिरिक्त राशन की मई माह की सप्लाई मुफ्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई माह में निर्धारित तीनों श्रेणियों के परिवारों को सरकार की तरफ से निर्धारित और अतिरिक्त राशन मुफ्त दिया जाएगा। गेहूं का वितरण शुरू हो चुका है। जल्द ही डिपो पर चना दाल, सरसों तेल और नमक भी उपलब्ध कराया जाएगा। चीनी की सप्लाई भी डिपो पर भेजी जा चुकी है। उपभोक्ताओं को राशन की सप्लाई मुफ्त मिलेगी। - अनिल कालरा, जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed