फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Boxer vikas pooja and manish not in dipressed by defeating in Olympic game their focus on future

टोक्यो ओलंपिक: मैच हारे, हौसला नहीं, वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन खेलों की तैयारी में जुटे हरियाणा के मुक्केबाज

Wed, 11 Aug 2021 09:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नवनीत शर्मा, भिवानी (हरियाणा)
नवनीत शर्मा, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Aug 2021 09:08 AM IST
सार

गांव नीमड़ीवाली की बेटी बॉक्सर पूजा बोहरा फिलहाल विकास नगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती हैं। बॉक्सर पूजा बोहरा 75 किलोभार वर्ग में खेलती हैं। पूजा बोहरा ने बताया कि ओलंपिक में बहुत कुछ सीखने को मिला है।

विज्ञापन
Boxer vikas pooja and manish not in dipressed by defeating in Olympic game their focus on future
पूजा बोहरा, मनीष कौशिक और विकास कृष्णन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में जिले से तीन मुक्केबाजों ने भाग लिया था। मगर इस बार जिले के मुक्केबाजों को हार का सामना करना पड़ा। तीनों मुक्केबाज ओलंपिक में मैच जरूर हार गए, मगर हौसले अब भी बुलंद हैं। मुक्केबाजों ने ओलंपिक-2024, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटेंगे।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान बॉक्सर विकास के दोस्त नीरज ने बताया कि अभी विकास का अस्पताल में कंधे की चोट का उपचार चल रहा है, इसकी रिकवरी के बाद वह अगले साल मैदान में उतरेगा। बॉक्सर पूजा बोहरा इसी साल नवंबर में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेगी। बॉक्सर मनीष कौशिक आगामी ओलंपिक के लिए पूना में तैयारी करेंगे। 
विज्ञापन


चोट की रिकवरी के बाद अगले साल मैदान में उतरेंगे बॉक्सर विकास
बॉक्सर विकास कृष्णन यादव पिता कृष्ण यादव और मां दर्शना देवी के साथ भिवानी के सेक्टर-13 में रहते हैं। विकास के दोस्त बॉक्सर नीरज ने बताया कि विकास को ओलंपिक खेलों से पहले कंधे में चोट आई थी। जिसकी वजह से वह ओलंपिक में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास फिलहाल मुंबई के अस्पताल में उपचार ले रहे हैं। इसके बाद वह फिर से मैदान में उतरेंगे। बॉक्सर नीरज ने बताया कि अगले साल कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही विकास आगामी प्रतियोगिता में 75 किलोग्राम भार वर्ग में खेलेंगे।

बॉक्सर विकास कृष्णन यादव की उपलब्धियां

  • 2010 में ईरान में हुई एशियाई यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
  • 2011 में विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य
  • 2016 के रियो ओलंपिक व 2012 में लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया
  • 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल
  • वर्ष 2018 में ही एशियाई खेलों में कांस्य पदक
  • भारत सरकार की तरफ से अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है
  • हरियाणा सरकार में वर्तमान में डीएसपी के पद पर हिसार जिले में तैनात है
  •  लगातार तीसरी बार ओलंपिक में क्वालिफाई किया
  • भीम अवॉर्डी पूजा बोहरा करेंगी वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी

गांव नीमड़ीवाली की बेटी बॉक्सर पूजा बोहरा फिलहाल विकास नगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती हैं। बॉक्सर पूजा बोहरा 75 किलोभार वर्ग में खेलती हैं। पूजा बोहरा ने बताया कि ओलंपिक में बहुत कुछ सीखने को मिला है। उसे उम्मीद थी कि वह पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।

वह मैच हारी है, हिम्मत नहीं। पूजा बोहरा ने बताया कि आगामी 15 से 20 दिन वह अपने परिवार के साथ ही भिवानी रहेगी। उसके बाद नवंबर में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अभ्यास शुरू करेंगी। साथ ही ओलंपिक-2024 में गोल्ड मेडल प्राप्त करना उनका लक्ष्य बनाया है, जिसके लिए अथक मेहनत करेंगी।

पूजा बोहरा बॉक्सर की उपलब्धियां

  • 2010 में गोवा में हुई जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक
  • 2012 में गुवाहाटी में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2013 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक
  • 2013 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक
  • 2019 में बैंकाक में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2021 में दुबई में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2021 टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया

वर्ष 2024 ओलंपिक की तैयारियां में जुटेंगे बॉक्सर मनीष कौशिक

जिले के गांव देवसर निवासी बॉक्सर मनीष कौशिक ने वर्ष 2008 में बॉक्सिंग में अपना सफर शुरू किया था। ओलंपिक को लेकर बॉक्सर मनीष कौशिक ने बताया कि उसका यह पहला ओलंपिक मैच था। ओलंपिक में भाग लेना बहुत गर्व की बात है और मैंने अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहा मगर ब्रिटेन के बॉक्सर के साथ मैच हार गया।

मनीष ने बताया कि अगला ओलंपिक 2024 पेरिस में होना है और मैं अब उसकी तैयारी करूंगा। टोक्यो ओलंपिक से ये सीख ली है कि उन्हें प्रैक्टिस का लेवल और बढ़ाना होगा, तब वो ओलंपिक में मेडल जीत पाएंगे। मनीष अभी 13 अगस्त को पंचकूला जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी हरियाणा के ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह रखा है। फिर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास पर पूरी इंडिया ओलंपिक टीम के लिए सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद अपनी तैयारियों के लिए आर्मी स्पोर्ट्स ऑफ इंस्टीट्यूट पूना जाएंगे।

मनीष कौशिक की उपलब्धियां 

  • 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडल
  • 2018 एशियाई टेस्ट इवेंट गेम्स गोल्ड मेडल
  • 2019 वर्ल्ड चैंपिनशिप कांस्य पदक
  • 2019 साउथ एशियन गेम्स रजत मेडल
  • गोल्ड मेडल प्रथम इंडियन ओपन इंटरनेशनल 2018
  • सिल्वर मेडल द्वितीय इंडियन ओपन इंटरनेशनल 2019
  • गोल्ड मेडल प्रथम दोहा इंटरनेशनल 2015
  • ब्रोंज मेडल इन 22वां प्रेजिडेंट कप 2015
  • गोल्ड मेडल इन फ्लेकिस स्टेमन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2019
  • 2020 क्वालीफाई फोर टोक्यो ओलिंपिक
  • 2020 वर्ल्ड रैंक 6- 2020 अर्जुन अवॉर्ड
  • 2021 बॉक्सम टूर्नामेंट गोल्ड मेडल
  • 2021 टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed