फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Boxer player from SAI hostel selected in Army

Bhiwani News: साई छात्रावास के मुक्केबाज खिलाड़ी को आर्मी में हुआ चयन

Wed, 17 Apr 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Boxer player from SAI hostel selected in Army
विजेता ​खिला​ड़ी को सम्मानित करते कोच।
भिवानी। शहर के साई छात्रावास के मुक्केबाज खिलाड़ी राहुल का चयन आर्मी में हुआ है। साई के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि मुक्केबाज राहुल गांव हेतमपुरा का निवासी हैं। जो साई छात्रवास में पांच साल से मुक्केबाजी कर रहे हैं। उसने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक हासिल किए हैं। उसका चयन खेल कोटा से आर्मी में हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राहुल बहुत ही मेहनती खिलाड़ी हैं और अपने खेल पर पुरा ध्यान देते हैं। इसकी बदौलत उसका चयन आर्मी में हुआ है। मंगलवार को साई छात्रावास में राहुल का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें साई के सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षिकाें ने उसे बधाई दी। समारोह में राहुल के परिजनों ने साई के सभी प्रशिक्षकाें व प्रभारी को सम्मानित किया। राहुल का आर्मी में चयन होने से छात्रावास में खुशी का माहौल है। उसने इसका श्रेय अपने परिजनों व प्रशिक्षकों को दिया है। इस मौके पर कोच नवीन शर्मा, कोच महावीर सिंह, रामकिशन, रोहित, दलबीर, प्रो. एमएल, धर्मपाल हेतमपुरा, प्यारेलाल, पाल सिंह, सोमबीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed