{"_id":"68e55a456064f14a3d0a11d4","slug":"boxer-jyoti-won-a-bronze-medal-at-the-bfi-cup-in-chennai-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-140840-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चेन्नई बीएफआई कप में मुक्केबाज ज्योति ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चेन्नई बीएफआई कप में मुक्केबाज ज्योति ने जीता कांस्य पदक
Tue, 07 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुक्केबाज ज्योति। कोच
विज्ञापन
भिवानी। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी), चेन्नई में 30 सितंबर से सात अक्तूबर तक आयोजित बीएफआई कप में फिटनेस बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन की मुक्केबाज ज्योति ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच अखिल कुमार ने बताया कि ज्योति का सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा की प्रिया से हुआ। इस मुकाबले में ज्योति को हार का सामना करना पड़ा लेकिन कांस्य पदक जीतने तक का उनका सफर शानदार रहा।
कोच अखिल कुमार ने कहा कि सभी बच्चों को अपने शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों में भाग जरूर लेना चाहिए। उन्होंने महिलाओं और बेटियों से भी आग्रह किया कि वे अपनी आत्मरक्षा और शारीरिक मजबूती के लिए नियमित अभ्यास करें। उन्होंने बताया कि ज्योति की यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है बल्कि यह देश की बेटियों को खेल और फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त उदाहरण भी है।