{"_id":"671295aba3c55ea9c405080d","slug":"bought-18700-quintals-of-millet-from-713-farmers-in-the-market-of-the-district-headquarters-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124528-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी में 713 किसानों से खरीदा 18,700 क्विंटल बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी में 713 किसानों से खरीदा 18,700 क्विंटल बाजरा
Fri, 18 Oct 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में शुक्रवार को 713 किसानों से 18700 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद की गई। मंडी में अब तक करीब डेढ़ लाख क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद हो चुकी है, जिसमें करीब 90 हजार क्विंटल बाजरे की उठान हो चुकी है।
मंडी में रोजाना ही करीब 18 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक हो रही है, जिससे मंडी भी फसल से खचाखच अटी पड़ी है। किसान भी देर शाम तक गेट पास कटाने पहुंच रहे हैं।
भिवानी जिले की मंडियों में किसानों के बाजरे की सरकारी खरीद का काम तेजी से चल रहा है। किसान अपने बाजरे की फसल की कटाई करा चुके हैं, जो अब मंडी का रुख कर रहे हैं। ऐसे में मंडियों के अंदर बाजरे की खरीद पीक पर है।
विज्ञापन
ऐसे में बाजरा लेकर नए किसान मंडी आ रहे हैं। हालांकि किसानों के बाजरे की एमएसपी पर ई पोर्टल के माध्यम से खरीद कराई जा रही है। जबकि भुगतान भी ई-पोर्टल के माध्यम से ही किया जा रहा है। अब तक हैफेड और एचडब्ल्यूसी भिवानी जिले में करीब तीन लाख क्विंटल से अधिक बाजरे की सरकारी खरीद का चुकी है।
खरीद के मुकाबले उठान को लेकर दिक्कत बनी हैं, क्योंकि मंडी से रोजाना करीब ढाई हजार कट्टों की उठान संभव हो पा रही है। जबकि मंडी में रोजाना ही करीब तीन हजार कट्टों की खरीद हो रही है।
भिवानी मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद के साथ-साथ लगातार उठान भी की जा रही है। अब तक भिवानी मंडी में करीब डेढ़ लाख क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। इसमें से 90 हजार क्विंटल बाजरे की उठान भी हो चुकी है। मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-गुरुप्रकाश, इंचार्ज, सरकारी खरीद एजेंसी नई अनाज मंडी भिवानी।