फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Both Congress and JJP are doing politics with BJP: Abhay Singh Chautala

कांग्रेस और जजपा दोनों भाजपा के साथ मिलकर कर रहीं राजनीति: अभय सिंह चौटाला

Sun, 31 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 31 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Both Congress and JJP are doing politics with BJP: Abhay Singh Chautala
बहल में इनेलो पार्टी कार्यकतांओं को संबोधित करते  इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला।
बहल (भिवानी)। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान और पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और जजपा दोनों पार्टियां भाजपा के साथ मिलकर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनावों में जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बनाया था लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा से मिलकर सत्ता में आ रही कांग्रेस को रोकने का काम किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा ने भी भाजपा के साथ मिलकर पांच साल तक प्रदेश को लूटने का काम किया।
विज्ञापन

वे शनिवार को कस्बे के ब्रह्मदत्त मेमोरियल हॉल में 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की जयंती समारोह में आने का न्यौता देते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में लोगों ने इनेलो को सत्ता सौंपने का मन बनाया था, लेकिन भाजपा ने इनेलो की कमजोर कड़ी को अपने साथ जोड़ते हुए पार्टी को तोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में दस सीटें जीतने के बाद जजपा सत्ता के लोभ में भाजपा की गोदी में जा बैठी।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जहां जजपा सत्ता में आने पर स्व. देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का वादा कर रही थी वहीं सत्ता मिलने के बाद जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे की शुरुआत 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली से होगी, जिसमें लाखों लोग पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल को नमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश बड़वा, प्रदेश महासचिव सुनील लांबा, जिलाध्यक्ष अशोक ढाणी माहू, कमल महमिया और इंदु परमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed