फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Borrowed youth, families are tight creditor

युवक ने उधार ली, परिजनों को तंग कर रहे लेनदार

Sat, 28 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sat, 28 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन

बाढड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने लोगों से लाखों की उधार ली और फरार हो गया। अब लेनदार उनके घर आकर परिजनों को तंग कर रहे है। फरार युवक की माता ने तीन लोगों पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बाढड़ा क्षेत्र के एक गांव का युवक ट्रांसपोर्ट व कीमती लकड़ी का काम करता है। बताया जाता है कि उसने आसपास के गांवों से लाखों रुपये की उधार ली। कुछ लोगों के 60 लाख उधार लौटाने के लिए अपनी जमीन देने की बात कही। जमीन नाम करवाने के समय उक्त देनदारों को बुलाकर पुलिस के समक्ष शिकायत कर दी कि उक्त लोग उससे रुपये मांग रहे है। अब वह युवक पिछले काफी दिनों से फरार है। रुपये देने वाले अब बार-बार उसके घर आ रहे है।
विज्ञापन


युवक की माता ने बताया कि उसका व उसके परिवार का उसके लड़के से कोई लेना-देना नहीं है। उधार देने वाले उसके बेटे को पकड़ें न कि उन्हें तंग करे। युवक की माता ने बताया कि कुछ युवकों ने उसके घर आकर जान से मारने की धमकी दी और घर में मौजूद उसकी पुत्रवधु से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक पुलिस कर्मी भी है। मामले में एसएचओ बाढड़ा देशराज, जांच अधिकारी एएसआई करतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस लड़के को उधार दिए है वह फरार है। मगर उसकी जगह उसके घरवालों को तंग करना गलत है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed