फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mill worker's murder case in Bhiwani: Border dispute between City Police and GRP, accused had committed murder

भिवानी में मिल मजदूर की हत्या का मामला: सिटी पुलिस व GRP में सीमा विवाद, आरोपियों ने गला रेतकर किया था मर्डर

Tue, 17 Dec 2024 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Tue, 17 Dec 2024 11:04 AM IST
सार

भिवानी की डीसी काॅलोनी निवासी सतबीर उर्फ अजय को उसके तीन साथियों ने पहले उसे शराब पिलाई थी। शराब पीने के दौरान ही आपस में उनका झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही तेजधार हथियार से अजय का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Mill worker's murder case in Bhiwani: Border dispute between City Police and GRP, accused had committed murder
नागरिक अस्पताल में स्थित शवगृह के बाहर खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के जीबीटीएल मिल में काम करने वाले मजदूर की हत्या मामले में सोमवार को कार्रवाई करने को लेकर शहर थाना पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस आपस में सीमा के लिए उलझ गई। काफी देर बाद सीमा जीआरपी चौकी की मिली। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस हिसार थाना के प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। दरअसल, रविवार रात को डीसी कॉलोनी निवासी सतबीर उर्फ अजय की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए थे।

विज्ञापन


इस मामले में रात को शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। लेकिन वारदात रेलवे लाइनों के बेहद समीप हुई थी। इसलिए इस मामले को राजकीय रेलवे पुलिस को सौंपा गया। मंगलवार सुबह काफी देर तक सीमा को लेकर दोनों थानों की पुलिस आपस में ही उलझी रही। लेकिन बाद में राजकीय रेलवे पुलिस हिसार थाना प्रभारी राधेश्याम को सूचना दी गई। इसके बाद हिसार से जीआरपी थाना प्रभारी की टीम भिवानी नागरिक अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी सतबीर यादव उर्फ अजय (44) बीटीएम मिल में हेल्पर का काम करता था। दो बच्चों का पिता अजय डीसी कॉलोनी में राजश्री लाइन के पीछे मकान बनाकर रह रहा था। उसके दोनों बच्चे 15 साल की लड़की और 17 साल का लड़का उसके गांव में ही दादा-दादी के पास रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा
डीसी काॅलोनी निवासी सतबीर उर्फ अजय को उसके तीन साथियों ने पहले उसे शराब पिलाई थी। शराब पीने के दौरान ही आपस में उनका झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही तेजधार हथियार से अजय का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मौके पर डायल 112 की टीम बुलाई गई। वारदात रविवार रात साढ़े आठ बजे की है। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। सोमवार सुबह इसका पोस्टमार्टम हुआ। हत्या की वारदात की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। एरिया जीआरपी चौकी का लगता है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। - निरीक्षक सत्यनारायण, प्रबंधक, शहर थाना पुलिस भिवानी।


अजय नामक युवक की हत्या के संबंध में मंगलवार सुबह सूचना मिली थी। इसके बाद हिसार थाना से यहां आए हैं। मृतक के छोटे भाई दिनेश के बयान दर्ज कर इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस हत्या के मामले की तफ्तीश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -निरीक्षक राधेश्याम, प्रबंधक, राजकीय रेलवे पुलिस थाना हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed