फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   book shopkeeper, school, police

फाइनेंसरों के दबाव में बुक शॉप संचालक ने सरकारी स्कूल में किया सुसाइड

Tue, 16 Jun 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
book shopkeeper, school, police
कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव में आकर शहर के ही एक बुक शॉप संचालक ने फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने एक महिला सहित सात फाइनेंसरों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा और सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर सिटी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सैर सपाटा करने आए लोगों ने नीम के पेड़ से एक शव लटका हुआ देखा। पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटके शव की सूचना सिटी पुलिस को दी गई। बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक मुआयना करने के बाद शव फंदे से नीचे उतारा और तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान लोहड़ बाजार तंबाकू वाली गली निवासी जयदेव शर्मा के रूप में की गई। मृतक जयदेव की हांसी गेट क्षेत्र में बुक शॉप है। मृतक जयदेव शर्मा के भाई मनोज कुमार व बेटे ने आरोप लगाया कि उसे कुछ फाइनेंसर काफी समय से परेशान कर रहे थे। मोटे ब्याज पर रुपये देने वाले काफी पैसे चुका देने के बावजूद भी ब्याज पर ब्याज लगाकर उसे और पैसे देने का लगातार दबाव बना रहे थे। इसी वजह से वह काफी परेशान रहता था। सुसाइड नोट में जयदेव ने कहा कि उसने इन लोगों से पैसे ले रखे थे। काफी पैसे वह वापस कर चुका था, लेकिन ब्याज पर ब्याज लगाकर उस पर लाखों रुपये चुकाने का दबाव बनाया जाने लगा। इसी वजह से वह अपनी जान दे रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक कई लोगों से लाखों रुपये उधार पैसे ले चुका था। कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव में आकर उनके परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत भी पुलिस को दी थी। पैसों के लेन-देन को लेकर पहले भी उसके खिलाफ न्यायालय में मामला लंबित हैं।
विज्ञापन

घर से मंदिर जाने की कहकर गया था जयदेव, साथ लाया था प्लास्टिक की रस्सी
मृतक जयदेव अपने घर में परिजनों को सोमवार सुबह मंदिर जाने की कहकर घर से निकला था। जिसका शव सुबह साढ़े पांच बजे स्कूल में नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक अपने साथ प्लास्टिक की रस्सी भी साथ लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक जयदेव शर्मा की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर श्रीराम, उसके बेटे मनीष, अनिल फौजी, बिजली कर्मी अनिल घुसकानी, अशोक पंसारी, महिला देवकी, रमेश बागकोठी क्षेत्र वासी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की तहकीकात की जा रही है।
- राजेश कुमार इंचार्ज बीटीएम पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed