{"_id":"a502b9a82af494821ad145dd786e752d","slug":"bolero-fast-rammed-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन को टक्कर मारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर गाड़ी ने सड़क किनारे खडे़ युवक को टक्कर मारी और फिर आगे चल रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारी। हादसे में पिता-पुत्र को गंभीर चोट आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। लोगों ने आरोपी गाड़ी चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसा रात करीब साढे़ आठ बजे का है। धारेडू वासी उमेद कुमार और उसका लड़का मनीष हालु बाजार में सुनार की दुकान पर काम करते है। दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार बोेलेरो कैंपर गाड़ी आई और सड़क किनारे खडे़ युवक कोंट रोड वासी पंकज को टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी ने बाइक में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह टूट गई और उस पर सवार पिता-पुत्र उमेद कुमर व मनीष दूर जा गिरे।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां उमेद व मनीष की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी चालक को पकड़ लिया और अच्छी खासी धुनाई कर दी। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज विद्याधर ने बताया कि हादसे में तीन घायल हुए है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन