फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Body of teenager drowned in canal recovered after 65 hours on fourth day

Bhiwani News: चौथे दिन 65 घंटों बाद बरामद हुआ नहर में डूबे किशोर का शव

Thu, 08 Feb 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager drowned in canal recovered after 65 hours on fourth day
 अतुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते परिजन। 
भिवानी। तोशाम बाईपास पर जूई नहर में रविवार दोपहर बाद तीन बजे डूबे किशोर अतुल का शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर गड्ढे में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे बरामद हो गया। शव का ढूंढने में करीब 65 घंटे लग गए। दरअसल, क्षेत्र के लोगों द्वारा जाम लगाए जाने के बाद सिंचाई विभाग अधिकारियों ने जूई नहर में पानी बंद करा दिया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले ही परिजनों व लोगों ने खुद नहर में पानी कम होने के बाद उतरकर किशोर की तलाश शुरू की थी। किशोर नहर में एक गड्ढे के अंदर मिट्टी के नीचे दब गया था, इसलिए उसका शव पानी में ऊपर नहीं आ पाया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद तीन बजे शास्त्री नगर निवासी अतुल कुमार (16) को तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी तीन दिन तक नहर में सर्च अभियान चलाती रही। लेकिन जूई नहर में करीब दस फुट गहरा तेज बहाव के साथ पानी के बहाव के कारण युवक की तलाश में दिक्कतें आ रही थीं। डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार ने भी सिंचाई अधिकारियों से नहर में पानी का स्तर कम कराने का अनुरोध किया था, मगर नहर में पानी नहीं घटा तो मंगलवार सुबह 10 बजे तोशाम बाईपास पर इलाके के लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम पर पहुंचे अधिकारियों ने नहर में पानी बंद कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन मंगलवार देर रात तक नहर में पानी का स्तर घटा। इसके बाद बुधवार सुबह किशोर के परिजन और इलाके के लोग नहर में पानी बंद होने के बाद खुद ही उतर कर किशोर की तलाश में जुट गए। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नहर की तलहटी में बने एक गड्ढे के अंदर अतुल का शव मिट्टी के नीचे दबा हुआ मिला। इसे निकालकर नागरिक अस्पताल में लाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने भी घंटों तक सर्च अभियान चलाया था, लेकिन इलाके के लोग ही किशोर के शव को ढूंढने में कामयाब रहे।

दोस्तों ने नहर के किनारे बैठकर पी थी शराब
दोस्तों से पुलिस पूछताछ में यह भी बात सामने आई थी कि पांचों ने नहर किनारे बैठकर शराब पी थी। इसके बाद ही युवक फोन से सेल्फी ले रहे थे तो अतुल का पैर फिसला और वह नहर के तेज बहाव के पानी में डूब गया। फिलहाल पोस्टमार्टम के दौरान भी अल्कोहल की पुष्टि चिकित्सकों ने की है।

नहर में डूबे किशोर अतुल के शव का नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मृतक के पिता सतबीर के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
- दीपक कुमार, जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article