फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Body of newborn girl found in Bhiwani

Haryana: नौ महीने कोख में रखा... पैदा होते ही मार दिया, बेटा नहीं हुआ तो बच्ची को जन्म लेते ही फेंक दिया!

Mon, 17 Feb 2025 03:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Feb 2025 03:44 PM IST
सार

हरियाणा के भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जमालपुर की चौपाल के नजदीक सोमवार सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना गांव के सरपंच ने बवानीखेड़ा पुलिस को दी।

विज्ञापन
Body of newborn girl found in Bhiwani
भिवानी में मिला नवजात बच्ची का शव। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में मां की ममता शर्मसार हुई है। क्योंकि यहां एक कलयुगी मां ने नौ महीने तक बच्ची को अपनी कोख में रखा और पैदा होते ही उसे मार दिया। भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जमालपुर की चौपाल के नजदीक सोमवार सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना गांव के सरपंच ने बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में सरपंच की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। नवजात को पैदा होते ही फेंका गया है, क्योंकि उसकी ओरनाल भी नहीं काटी गई है। 
विज्ञापन


बवानीखेड़ा पुलिस को गांव जमालपुर के सरपंच को चौपाल के बाहर एक नवजात का शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी थी। इसके बाद सरपंच ने बवानीखेड़ा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव नव जन्मी बच्ची का है। जो करीब सात से आठ माह का है। उसकी ओरनाल भी नहीं काटी गई थी। वहीं नवजात का शव के आसपास कुत्ते भी मंडरा रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला अवैध गर्भपात और अनचाही लड़की पैदा होने से भी जुड़ा है। फिलहाल बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आशा वर्कर और टीकाकरण का रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस
नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस गांव में आशा वर्कर और गर्भवती टीकाकरण का रिकार्ड खंगालने में भी जुटी है। हालांकि नवजात को गिराने में किसी अस्पताल की भूमिका है या नहीं इस पर भी पुलिस की जांच घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी सतीश का कहना है कि गांव के सरपंच की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं इस संबंध में तहकीकात भी शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed