{"_id":"6862c19ce473040a1304f736","slug":"boards-secondary-and-senior-secondary-supplementary-examinations-will-be-held-from-4-to-14-july-bhiwani-news-c-21-hsr1034-657440-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 4 से 14 जुलाई तक होंगी बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 4 से 14 जुलाई तक होंगी बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाएं
Mon, 30 Jun 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की पूरक परीक्षाएं 4 से 14 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 16,842 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इनमें 10,403 छात्र और 6,439 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
वहीं सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट (ईआईओपी), अंक सुधार और पूर्ण विषयों की परीक्षाएं 5 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इसमें कुल 10,794 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 6,750 छात्र और 4,044 छात्राएं हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 27 जून को ही जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए ऑब्जर्वर तैनात किए हैं साथ ही 27 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा के दौरान धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा के दिन केंद्र के 500 मीटर की परिधि में कोचिंग सेंटर और फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। बोर्ड ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा आरंभ होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।