{"_id":"676d8742aa940ec11d0ad71a","slug":"board-launched-cheating-eradication-campaign-on-a-large-scale-bhiwani-news-c-21-hsr1027-532716-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बोर्ड ने व्यापक स्तर पर चलाया नकल उन्मूलन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बोर्ड ने व्यापक स्तर पर चलाया नकल उन्मूलन अभियान
Thu, 26 Dec 2024 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सत्र 2024-25 की परीक्षाओं को नकलरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर नकल उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत पहली बार बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने प्रदेश के 6500 से अधिक स्कूलों में प्राचार्यों, मुख्य अध्यापक, अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद गूगल मीट के माध्यम से किया जा रहा है।
इसी क्रम में वीरवार को बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने 1950 से अधिक विद्यालय में संवाद स्थापित किया गया। संवाद के दौरान बोर्ड सचिव ने नकल के दुष्प्रभाव से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हम सभी का पहला उद्देश्य नकलरहित परीक्षा होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध किया जाए साथ ही प्री-बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह नकल रहित बनाया जाए।
बोर्ड सचिव ने नकल उन्मूलन के अलावा नशामुक्त विद्यालय और नशा मुक्ति विद्यार्थी अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है और सामाजिक बुराई के रूप में नशे जैसी बुराई को हम गंभीरता से ले रहे हैं। स्कूल मुखिया और अध्यापक इस बात का ध्यान रखें कि आपके आसपास धूम्रपान करने वाला कोई ना हो साथ ही। समय-समय पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से भी अवगत करवाते रहें।
विज्ञापन
सीधा संवाद में स्कूलों की तरफ से भी दिए गए सुझाव
संवाद कार्यक्रम के तहत खुलकर स्कूल मुखियाओं और छात्र-छात्राओं ने उनके साथ विचार विमर्श किया। संवाद के दौरान आए सुझावों को सचिव ने स्वीकार किया और परीक्षाओं में उनसे सुझावों को लागू करने की बात कही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोली कला के प्राचार्य सुनील कुमार ने कहा की पहली बार बोर्ड सचिव द्वारा नकल उन्मूलन के लिए खुलकर विचार विमर्श किया गया है। राजकीय उच्च विद्यालय खरकड़ी झावरी के प्राचार्य राज सिंह घनघस ने सचिव के प्रयासों की सराहना की. राजकीय उच्च विद्यालय ढाणा छात्र चिंटू ने सचिव ने सीधे संवाद किया।