फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Board Exams: 72 cases registered in Secondary and 76 cases in Senior Secondary

बोर्ड परीक्षा ः सेकेंडरी में 72 व सीनियर सेकेंडरी में 76 केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Board Exams: 72 cases registered in Secondary and 76 cases in Senior Secondary
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की रविवार को संचालित हुई सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की एक दिवसीय परीक्षा में नकल के 143 मामले दर्ज हुए। जिनमें 10 केस दूसरे की जगह परीक्षा देते के शामिल हैं। एक केंद्र अधीक्षक व एक पर्यवेक्षक को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि उड़नदस्ते द्वारा झज्जर व रोहतक के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां नकल के आठ केस दर्ज किए। नूंह के चार परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। जिसमें परीक्षा केंद्र चौ. मो. यासीन खान मेमोरियल वमावि नूंह-1 (बी-1), नूंह-2 (बी-2) व राकवमावि (हिंदू वमावि के पीछे) नूंह-3 और परीक्षा केंद्र मांउट अरावली पब्लिक स्कूल नूंह-13 पर भारी मात्रा में बाहरी व आंतरिक हस्तक्षेप पाए जाने के कारण परीक्षा की पवित्रता भंग हुई है। इसलिए बोर्ड ने इन केंद्रों की रविवार को संचालित हुई दसवीं की परीक्षा (अंग्रेजी, गणित, साइंस, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, संगीत, शारीरिक शिक्षा, आईटीएस, ऑटो व एपीएफ विषय) को रद्द कर दिया हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा केंद्र चौ. मो. यासीन खान मेमोरियल वमावि नूंह-1(बी-1) पर ऑब्जर्वर व प्रश्न पत्र उड़नदस्ता द्वारा अनुक्रमांक 1022536589, 1022534232, 1022525527, 1022535359 व 1022160226 के अनुचित साधन के केस दर्ज किए गए। केंद्र अधीक्षक द्वारा बताया कि इन परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका कोई अनजान व्यक्ति लेकर भाग गया, जिसके खिलाफ केंद्र अधीक्षक ने संबन्धित थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते द्वारा हिसार के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और नकल के चार मामले पकड़े। जिसमें एक केस दूसरे की जगह परीक्षा देते का भी शामिल है। परीक्षा केंद्र सीएवीवमावि, हिसार-04 पर अनुुक्रमांक 2205620812 असली परीक्षार्थी के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था, जिनके विरुद्ध प्रतिरूपण का केस दर्ज करते हुए केंद्र अधीक्षक को एफआईआर दर्ज करवानेे के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने जींद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 33 केस दर्ज किए, जिसमें सात केस दूसरे की जगह परीक्षा देते के भी शामिल हैं। सेकेंडरी कक्षा में परीक्षा केंद्र रावमावि जींद-08 पर अनुुक्रमांक 1022284368, 1022290543, 1022276466 व 1022276484 और सीनियर सेकेंडरी कक्षा में परीक्षा केंद्र जाट वमावि जीन्द-11 (बी-1) व जींद-12 (बी-2) पर अनुक्रमांक 3022136913, 3022605315 व 3022605028 असली परीक्षार्थी के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे, जिनके विरुद्ध प्रतिरूपण के केस दर्ज करते हुए केंद्र अधीक्षक को आगामी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। केन्द्र अधीक्षक द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 47 केस पकड़े। अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 51 मामले दर्ज किए। बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा परीक्षा केन्द्र राजकीय ब्वॉयज वमावि, तिकोना पार्क, फरीदाबाद-08 (बी-1) पर अनुुक्रमांक 2203410525 व 2203410295 असली परीक्षार्थी के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे, जिनके विरुद्ध प्रतिरूपण के केस दर्ज करते हुए केंद्र अधीक्षक को आगामी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सहायक सचिव संचालन द्वारा परीक्षा केन्द्र केएम हाई स्कूल, भिवानी-15 (बी-1) पर नियुक्त केन्द्र अधीक्षक जंगवीर सिंह, इतिहास प्रवक्ता, रावमावि मढ़ाना को परीक्षा केन्द्र पर अव्यवस्था पाए जाने व ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया।

जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ता चरखी-दादरी द्वारा परीक्षा केंद्र राकवमावि चरखी-दादरी-2 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक रामअवतार, प्रवक्ता राकवमावि, मानकवास को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया। इसके अतिरिक्त ऑब्जर्वर द्वारा परीक्षा केन्द्र रावमावि गांधी नगर रोहतक-5 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक राकेश कुमार प्राइमरी अध्यापक को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में लगभग 65,389 परीक्षार्थियों ने 126 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। सेकेंडरी परीक्षा के लिए 126 व सीनियर सेकेेंडरी की परीक्षा के लिए 109 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed