फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Board Chairman checked online marking centers of Jhajjar, found many examiners absent

Bhiwani News: बोर्ड अध्यक्ष ने झज्जर के ऑनलाइन अंकन केंद्र जांचे, कई परीक्षक मिले गैरहाजिर

Mon, 20 Nov 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Board Chairman checked online marking centers of Jhajjar, found many examiners absent
 झज्जर जिला के अंकन केंद्र का निरीक्षण करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव। बोर्ड
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई गई सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) पूरक परीक्षा अक्तूबर-2023 की उत्तरपुस्तिकाओं के ऑनलाइन अंकन का कार्य का सोमवार को बोर्ड अध्यक्ष ने जायजा लिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने झज्जर जिले के अंकन केंद्र सनराइज हाई स्कूल झज्जर का निरीक्षण किया गया। ऑनलाइन अंकन कार्य से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस केंद्र पर कई परीक्षक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने सभी परीक्षकों को निर्देश दिए की वह समय पर अंकन केंद्र पर पंहुचे, ताकि अंकन कार्य समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई परीक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड अधिकारियों की अन्य टीमों द्वारा भी जिला अंबाला व पंचकूला के अंकन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। डॉ. यादव ने बताया कि हाईटेक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए पहली बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं के ऑनलाइन अंकन कार्य के लिए प्रदेशभर में सेकेंडरी की उत्तरपुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन के लिए 14 व सीनियर सेकेंडरी के लिए 16 अंकन केंद्र स्थापित किए गए हैं। उत्तरपुस्तिकाओं के ऑनलाइन अंकन हेतु सभी परीक्षकों को अंकन करने से पूर्व परीक्षण दिया है। उन्होंने बताया कि परीक्षकों को ऑनलाइन कार्य में होने वाली कठिनाइयों के निदान हेतु प्रत्येक अंकन केंद्र पर शिक्षा बोर्ड की तरफ से दो ट्रेनर-कम-तकनीकी विशेषज्ञ भी लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन कम से कम 20 उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन का कार्य दिया है परंतु कुछ परीक्षकों द्वारा प्रशिक्षण उपरांत 20 से ज्यादा भी उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन कार्य को अपनी कुशलता के दृष्टिगत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन अंकन योजना के अन्तर्गत परीक्षकों को ही नहीं बल्कि परीक्षार्थियों को भी लाभ मिलेगा क्योंकि ऑनलाइन अंकन में अनियमितता होने की संभावना न के बराबर रहेगी। इस अंकन कार्य योजना में पारदर्शिता बनी रहेगी तथा परीक्षा परिणाम और भी कम समय में घोषित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article