{"_id":"64232dd7ea3d01f4a60e06c8","slug":"board-administration-adopted-new-technique-on-copying-mafia-yet-paper-leak-in-nine-districts-bhiwani-news-c-21-hsr1027-92264-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बोर्ड प्रशासन ने नकल माफिया पर अपनाई नई तकनीक फिर भी नौ जिलों में पेपर लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बोर्ड प्रशासन ने नकल माफिया पर अपनाई नई तकनीक फिर भी नौ जिलों में पेपर लीक
Tue, 28 Mar 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में इस बार नकल माफिया पर नकेल के लिए क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स की नई तकनीक अपनाई, लेकिन प्रदेश के नौ जिलों में पेपर लीक होने के मामले सामने आए। इन जिलों में दसवीं और बारहवीं की करीब 44 परीक्षाएं भी बोर्ड प्रशासन ने रद्द कर डालीं, जिन्हें अब फिर से संचालित कराने की तैयारी हो चुकी है।
नकल के केसों की पिछली परीक्षा से तुलना करें तो कोरोना संक्रमण से पहले 2020-21 की परीक्षा में करीब 3500 नकल के केस दर्ज हुए थे, लेकिन इस बार अब तक 1700 से अधिक नकल के केस दर्ज हुए हैं। परीक्षा केंद्रों से प्रश्न पत्र भी बाहर पहुंचा और लोगों के व्हाट्सएप पर भी खूब घूमा, मगर बोर्ड का रडार सिर्फ पेपर लीक परीक्षा केंद्रों तक ही सिमटा, जबकि व्हाट्सएप पर वायरल हुआ पेपर काफी लोगों तक पहुंचाया गया। इसकी वजह से दूसरे परीक्षा केंद्रों तक भी नकल पहुंची। नकल के मामलों में 50 फीसदी की गिरावट ही आई है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में पहली बार क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स के जरिए पेपर लीक के मामलों को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाए। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के नौ जिलों चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत के करीब 44 परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक हो गए। हालांकि बोर्ड प्रशासन की नई तकनीक के जरिए परीक्षा संचालन के दौरान ही पेपर लीक कराने वालों और व्हाट्सएप से पेपर वायरल करने वालों की भी पहचान हुई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जबकि पहले इस तरह की जानकारी बोर्ड को समय रहते नहीं मिल पाती थी। बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में 111 शिक्षक भी नकल के आगे फेल हो गए। इनमें से अधिकतर तो खुद ही बच्चों को नकल कराते पकड़े गए। जिस पर बोर्ड ने उनके खिलाफ शिक्षा विभाग को कार्रवाई की अनुशंसा भेज दी।
विज्ञापन
बोर्ड प्रशासन का पहली बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में प्रश्न पत्र पर क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स का फार्मूला काफी कामयाब रहा है। हमें परीक्षा के दौरान ही पेपर लीक करने और उन्हें व्हाट्सएप पर वायरल करने वालों का न केवल पता लगा, बल्कि उन पर कानूनी शिकंजा भी कसा है। भविष्य में इसके और भी अधिक दूरगामी परिणाम मिलेंगे। बोर्ड लगातार व्यवस्था में सुधार और नवीनतम तकनीक के जरिए परीक्षा, मूल्यांकन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में लगा है।
- डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी