फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Board 12th class result will be declared today

Bhiwani News: बोर्ड की 12वीं कक्षा का नतीजा आज होगा घोषित

Mon, 12 May 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Board 12th class result will be declared today
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर बाद बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर देगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी तरह 15 मई को दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। बोर्ड की दसवीं के गणित में बाहर से प्रश्न पूछे जाने पर विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स मिलने की भी संभावना है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसकी तैयारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से 22 जिलों में अंकन केंद्र बनाए गए थे। इसमें 10वीं के 78 और 12वीं के 48 अंकन केंद्र थे। इस बार सीबीएसई के नतीजों से पहले हरियाणा बोर्ड बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा।
विज्ञापन




इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लेने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। बोर्ड की ओर से 27 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कराई गई थी। 29 मार्च तक परीक्षाएं चलीं, जिसके लिए प्रदेशभर में 1434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें लगभग 5,22,529 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed