{"_id":"6818f26a778d66438608b97b","slug":"blood-donation-camp-in-bahal-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-133717-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पानी पर वोट की कर रहे राजनीति : किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पानी पर वोट की कर रहे राजनीति : किरण चौधरी
Mon, 05 May 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 05 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
बहल में आयोजित शिविर में रक्तदाता को बैज लगातीं राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी।
बहल। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पानी पर वोट की राजनीति कर रहे हैं। जो किसी मायने में सही नहीं है। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए और हरियाणा को उसका पूरा पानी दिया जाना चाहिए।
सोमवार को कस्बे की पीएचसी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में जहां पर्ची, खर्ची सिस्टम खत्म कर योग्य युवाओं को सरकारी सेवा का लाभ दिया। वहीं अनेक जनहित सेवाओं को ऑनलाइन कर लोगों को सुविधा देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए काम करते हुए 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद कर रही है। उन्होंने पंजाब की ओर से पानी नहीं दिए जाने पर कहा कि पानी पर हरियाणा का पूरा हक है और हम अपने हिस्से का एक एक बूंद पानी लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जहां लोगों को पूरा पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। वहीं किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पूरा पानी दिया जाएगा। इस मौके पर राजेश अग्रवाल ने कस्बे की विभिन्न मांगों के लिए किरण चौधरी को पत्र दिया। इसमें भिवानी से सादुलपुर रेलवे लाइन वाया तोशाम, बहल बनाने, बहल पीएचसी को अपग्रेड कर सामुदायिक केंद्र बनाने, लोहानी से डूंगरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग शामिल रही।
उन्होंने कहा कि हमारा देश के पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। भारत वर्ष 2047 तक विकसित देशों की श्रेणी में आएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य, डॉ. गौरव चतुर्वेदी, डॉ. संदीप यादव, तहसीलदार कृष्ण कुमार, मीनू अग्रवाल मौजूद रहे।
कायला में चार दिन से बिजली-पानी की आपूर्ति नहीं आने से ग्रामीणों ने जताया रोष
भिवानी। कायला में ग्रामीणों ने पिछले चार दिन से बिजली-पानी की आपूर्ति नहीं होने से विद्युत निगम व स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध रोष प्रकट करते हुए गांव के बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। जन संघर्ष समिति संयोजक कामरेड ओम प्रकाश ने निगम के अधीक्षक अभियंता से शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
उन्होंने शीघ्र गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि चार दिन पहले तेज अंधड़ व बारिश आने से गांव में बिजली के खंभे उखड़ जाने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो थोड़ा पानी आता था, वह भी बंद हो गया।
बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण घरेलू कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। इस अवसर गांव के राजेंद्र सिंह, ओमसिंह व महिलाएं शामिल थीं।