फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Blocks at 6 places in border areas to stop arrival of millet from Rajasthan

Bhiwani News: राजस्थान से बाजरे की आवक रोकने के लिए सीमांत इलाकों में 6 जगहों पर नाके

Mon, 02 Oct 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Blocks at 6 places in border areas to stop arrival of millet from Rajasthan
भिवानी। भिवानी जिले की अनाज मंडियों में राजस्थान से बाजरे की आवक रोकने के लिए डीसी ने जिले की सीमाओं पर नाकों के स्थान निर्धारित किए और उन पर पुलिस अधिकारियों के साथ नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। भिवानी-राजस्थान की सीमा पर छह जगह पर नाके लगाए गए हैं, जहां पर निरंतर निगरानी होगी।
विज्ञापन


डीसी ने अपने आदेशों में कहा है कि खरीफ फसल सीजन-2023 की खरीद शुरू हो चुकी है, जिसमें मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को राज्य सरकार बाजरे की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य व मार्केट मूल्य के भावांतर भरपाई का लाभ दिया जाना है। उन्होंने कहा है कि जिला का अधिकांश क्षेत्र राजस्थान की सीमा से लगता है, ऐसे में सीमा पर नाके लगाने जरूरी हैं। ताकि राजस्थान से बाजरा हमारी मंडियों में अनाधिकृत रूप से न आ सकें। इसी के चलते सिवानी व लोहारू उपमंडल के तहत राजस्थान सीमा से सटे क्षेत्रों में नाके लगाकर अधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गांव नलोई गोशाला के पास नाके पर जिला प्रशासन की तरफ से उप तहसीलदार सिवानी सुमेश कुमार व सिवानी थाना प्रबंधक सुखबीर, गांव झुप्पा पुलिस चौकी के सामने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और सहायक उप निरीक्षक जसवंत सिंह, गांव सुधीवास पेट्रोल पंप के सामने नाके पर उप तहसीलदार बहल गौरव रोजरा व उप पुलिस निरीक्षक सुमित, गांव नांगल में नाके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बहल विनोद सांगवान व सहायक उप पुलिस निरीक्षक एवं चहड़ चेक पोस्ट के इंचार्ज को नियुक्त किया है। पिलानी रोड नाके पर उप तहसीलदार लोहारू संजय पारासर व थाना प्रबंधक लोहारू रमेशचंद्र और सूरजगढ रोड नाके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लोहारू धर्मपाल और लोहारू थाना से उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed