फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Block and district level school sports competition schedule released, will start from tomorrow

Bhiwani News: खंड व जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी, कल से होगी शुरुआत

Sat, 19 Aug 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 19 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Block and district level school sports competition schedule released, will start from tomorrow
भिवानी। शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों के लिए खंड और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। खंड स्तरीय प्रतियोगिता कल यानि 20 अगस्त से शुरू हो रही है। जबकि खंड के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता 26 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला के सभी ब्लॉक अधिकारियों को इस संबंध में शेड्यूल जारी कर दिया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अधिकतर मैच भीम स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि जिस बॉक्सिंग खेल के कारण भिवानी जिला विश्वभर में प्रसिद्ध है उसकी प्रतियोगिता के लिए शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा जिला स्तरीय स्विमिंग खेल प्रतियोगिता बीआरसीएम बहल, शतरंज रामगोपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और शूटिंग प्रतियोगिता लक्ष्य शूटिंग अकादमी में आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार प्रतियोगिता अंडर-17 और अंडर- 19 आयुवर्ग के बच्चों के लिए आयोजित करवाई जाएंगी। सबसे पहले खंड स्तर पर अंडर-17, 19 आयुवर्ग में छात्राओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। छात्राओं की खेल प्रतियोगिता 20 और 21 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। इसके बाद खंड स्तर पर अंडर-17, 19 बॉय आयुवर्ग में 22 अगस्त से 24 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल सचिव को विजेता खिलाड़ियों की सूची 25 तक करवानी होगी जमा
खंड स्तरीय पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों की सूची जोनल सचिव को 25 अगस्त तक एईओ के ऑफिस में भेजना सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद 26 अगस्त से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 26 व 27 अगस्त को छात्राओं की अंडर-17, 19 आयुवर्ग में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएंगी। इसके बाद 28 और 29 अगस्त को बॉय वर्ग में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
2005 और 2007 आयु गणना का बेस ईयर
इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी का स्कूल में दाखिला होना जरूरी है। इसके अलावा अंडर-17 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी की जन्मतिथि एक जनवरी 2005 या इसके बाद की होनी जरूरी है। इसी प्रकार अंडर-19 आयुवर्ग में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी की जन्मतिथि एक जनवरी 2007 या इसके बाद की होनी जरूरी है। खिलाड़ी सिर्फ तीन खेल प्रतियोगिता, दो माइनर और एक मेजर प्रतियोगिता में ही हिस्सा ले सकता है। एक खिलाड़ी एक वर्ष में एक ही आयुवर्ग में हिस्सा ले सकता है।
हिस्सा लेने के लिए यह जरूरी
खंड और जिला स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी का पहचान पत्र फोटो सहित होना जरूरी है। इसके अलावा पिछली कक्षा का रिपोर्ट कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, विड्रॉल की कॉपी, स्कूल स्पोर्ट्स फंड की रसीद, विद्यालय के मुखिया की समरी सीट हस्ताक्षर सहित, इंचार्ज के हस्ताक्षर और टीम या खिलाड़ी के साथ इंचार्ज का होना जरूरी है। बिना इंचार्ज के टीम को खेलने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा महिला खिलाड़ी के लिए महिला इंचार्ज का होना जरूरी है। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए, खंड स्तर पर विजेता खिलाड़ियों के पहचान पत्र पर जोनल सचिव के हस्ताक्षर होना जरूरी है। किसी भी खेल प्रतियोगिता के लिए चार टीमों का होना आवश्यक है। चार टीमें न होने की स्थिति में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिया जाएगा।

इन खेलों में आयोजित होगी प्रतियोगिता
खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, योगा, आर्चरी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाॅक्सिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबाल, जिमनास्टिक, हैंडबाल, हॉकी, जूडो, स्विमिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, थ्रो बाल, ताइक्वांडो, टेनिस, वॉलीबाल, वेटलिफ्टिंग, बेसबाल, शतरंज, क्रिकेट, कराटे, नेट बॉल, स्केटिंग, सॉफ्टबाल, कोर्फबाल की प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी।
खंड व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी किए गए नियमों व तारीखों के हिसाब से खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।
-नरेश महत्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article