फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Blight disease outbreak begins in guar producing areas, scientists advise prevention

Bhiwani News: अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए बोर्ड मुख्यालय पर हुई अधिकारियों की बैठक

Tue, 29 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Blight disease outbreak begins in guar producing areas, scientists advise prevention
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आयोजित बैठक में मौजूद कर्मचारी। स्रोत : बोर्ड

विज्ञापन
भिवानी। आगामी 30 और 31 जुलाई को आयोजित होने जा रही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के सफल संचालन को लेकर सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने की। इस दौरान सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे परीक्षा के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर से जांच और बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा ताकि किसी प्रकार की अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी बोर्ड मुख्यालय में स्थापित हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी, जिसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पहचान की जा सकेगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस द्वारा भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बोर्ड उपाध्यक्ष ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा ड्यूटी के दौरान पहचान-पत्र अवश्य धारण करें और बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। बोर्ड सचिव ने बताया कि नकल और अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से नियंत्रण रखने के लिए राज्यभर में करीब 220 प्रभावशाली उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं एक जिला प्रशासन से और दूसरा शिक्षा बोर्ड की ओर से। यदि किसी उड़नदस्ते के सदस्य का कोई निकट संबंधी परीक्षा में शामिल हो रहा है तो वे तुरंत बोर्ड कार्यालय और जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ते को सूचित करें और उस परीक्षा केंद्र की ड्यूटी से स्वयं को अलग रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों ने दोहराया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, धोखाधड़ी या अपराध की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।











विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed