{"_id":"585c1d304f1c1b2e4ee3a348","slug":"blbir-sharma-present-bar-assosition-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलबीर शर्मा के सिर सजा बार प्रधान का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलबीर शर्मा के सिर सजा बार प्रधान का ताज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलबीर शर्मा बार एसोसिएशन के नए प्रधान चुने गए। चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पवन परमार को 116 मतों से मात दी। पूर्व प्रधान देवेंद्र सोढी तीसरे स्थान पर रहे। डॉ. प्रदीप कुमार परमार को सचिव चुना गया है। 868 मतदाताओं में से 793 ने मतदान किया।
बृहस्पतिवार को बार सभागार में चुनाव समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र श्योराण की देखरेख में हुआ। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ। सुबह मतदान शुरू होते ही बार सदस्यों की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदान के लिए दिनभर मतदाताओं की भीड़ लगी रही। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सभागार के बाहर खड़े होकर मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील करते रहे। चुनाव के चलते वर्क सस्पेंड होने के कारण अधिवक्ता भी चुनाव में दिलचस्पी लेते दिखे। सायं चार बजे तक मतदान चला। 868 सदस्यों में 793 ने मतदान किया। मतदान के बाद बंद कमरे में मतों की छंटनी हुई और मतगणनना हुई। केंद्र के अंदर उम्मीदवारों के साथ उनके एजेंट ही रहे। बाकी सभी बेसब्री से परिणाम का बाहर इंतजार करते रहे।
सायं करीब छह बजे बार का दरवाजा खुला तो सभी अधिवक्ता अंदर उमड़ पड़े। चुनाव समिति के चेयरमैन शैलेंद्र श्योराण ने परिणाम की घोषणा की। सबसे पहले उन्होंने सचिव पद का चुनाव घोषित करते हुए डा. प्रदीप कुमार परमार को विजेता घोषित किया तो उनके समर्थ झूम उठे। प्रधान पद के लिए ज्यादा उत्सुकता था। जब चेयरमैन ने प्रधान पद केलिए बलबीर शर्मा का नाम घोषित किया तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। वह दूसरी बार प्रधान बने है। इससे पहले 2002 में वह बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
--
ये रहे परिणाम
प्रधान पद
उम्मीदवार प्राप्त मत
बलबीर शर्मा 356
पवन परमार 240
देवेंद्र श्योराण 195
रद वोट 02
--
सचिव पद
उम्मीदवार प्राप्त मत
डॉ. प्रदीप परमार 284
नरेंद्र कांटीवाल 218
राजेश यादव 149
किरण जांगड़ा 110
हरेंद्र राणा 29