फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   blame on woman ASI, she meet girl without permission in Bal ashram

बाल सेवा आश्रम में महिला थाने की एएसआई पर जबरन घुसने का आरोप, बिना अनुमति लड़की से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
blame on woman ASI, she meet girl without permission in Bal ashram
बाल सेवा आश्रम । संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बाल सेवा आश्रम में एक बार फिर नया विवाद गहरा गया है। इस बार महिला पुलिस थाने की एक महिला एएसआई पर आश्रम में जबरन घुसने और एक लड़की से सीडब्ल्यूसी की अनुमति बगैर लड़की से मुलाकात करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में आश्रम के गेट पर तैनात कर्मचारियों ने लिखित में बाल कल्याण समिति को भी शिकायत दी है। बाल कल्याण समिति ने इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर को सूचना दी और महिला एएसआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बाल सेवा आश्रम के गेट पर तैनात ओमप्रकाश और विष्णु शर्मा ने बाल कल्याण समिति को लिखित शिकायत में बताया कि 11 सितंबर की दोपहर बाद तीन बजकर 22 मिनट पर महिला पुलिस थाने की एएसआई प्रवीण आश्रम में आईं। महिला एएसआई ने कहा कि उसे एक लड़की से मिलना है। इस पर उन्होंने कहा कि आप बैठ जाओ हम अधीक्षक से पूछ लेते हैं वह कहेंगे तो उस लड़की को यहीं पर बुला देंगे। उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति के सख्त आदेश हैं कि आश्रम में किसी को भी लड़कियों से मुलाकात नहीं करने दें। इसके बावजूद महिला एएसआई अंदर लड़की से मिलने चली गईं। उसके पीछे पीछे गेट पर तैनात कर्मचारी भी अंदर पहुंचा। इसके बाद फोन पर सीडब्ल्यूसी व अधीक्षक से बात कर महिला एएसआई को वापस गेट पर ले आया। उन्होंने शिकायत में बताया कि महिला एएसआई ने लड़की के सामने ही उसे एक पर्ची पर वकील व एक अन्य नंबर लिखकर दे दिया। जिसे लड़की उससे मांग रही थी, लेकिन उसने लड़की को ये पर्ची नहीं दी और इसे अधीक्षक कार्यालय में जमा करा दिया। गेट पर तैनात कर्मचारियों ने लिखित शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि महिला एएसआई से जब विजिट रजिस्टर में आने का उद्देश्य लिखने को बोला तो महिला एएसआई ने जवाब दिया कि फिर आऊंगी तब लिख दूंगी। इसके बाद गेट पर तैनात दोनों कर्मचारियों ने लिखित में मामले की शिकायत बाल कल्याण समिति को दी।
विज्ञापन

गेट पर तैनात कर्मचारियों ने आश्रम में महिला पुलिस थाने की एएसआई प्रवीण के यहां आने की सूचना दी थी। सीडब्ल्यूसी की अनुमति के बिना कोई भी महिला पुलिस कर्मचारी सीधे तौर पर आश्रम की लड़कियों से मुलाकात नहीं कर सकती है। इस संबंध में गेट पर तैनात कर्मचारियों ने लिखित शिकायत भी बाल कल्याण समिति को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनमोहन गिरी, अधीक्षक, बाल सेवा आश्रम भिवानी।
बाल सेवा आश्रम की तरफ से लिखित शिकायत मिली थी, जिसमें महिला पुलिस थाने की जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण ने बिना अनुमति के आश्रम में घुसकर लड़की से मुलाकात कर उसे एक पर्ची दी, जिस पर एलपीए मनोज व एक अधिवक्ता का नंबर लिखा हुआ था। जांच अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया है, आरोपी महिला एएसआई पर कार्रवाई कराई जाएगी।
- सत्येंद्र तंवर, सदस्य, बाल कल्याण समिति भिवानी।
थाने में अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। मुझे मामले में कोई जानकारी नहीं है।
-भूषण कुमार, एसएचओ सिटी पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed