{"_id":"66352a7886bbb62f3d00b5d8","slug":"black-flags-shown-to-dushyant-chautala-in-badesara-slogans-raised-against-him-bhiwani-news-c-21-hsr1027-373838-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दुष्यंत चौटाला को बड़ेसरा में दिखाए काले झंडे, लगाए मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दुष्यंत चौटाला को बड़ेसरा में दिखाए काले झंडे, लगाए मुर्दाबाद के नारे
Fri, 03 May 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांव बड़ेसरा में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध करते ग्रामीण।
भिवानी। गांव बड़ेसरा में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला को एक बार फिर ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस गांव में कुछ ग्रामीणों ने दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेरे घणे दुश्मन, कुंडू, कांग्रेस, बीजेपी, इनेलो सब मिलकर मेरा विरोध करते हैं। वहीं, दुष्यंत सिंह चौटाला का गांव धनाना में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
गांव बड़ेसरा में दुष्यंत चौटाला ने विरोध की अगुवाई कर रहे युवक को पहचान लिया। उन्होंने युवक से विरोध का कारण पूछा। युवक ने कहा कि मैं अपने छोटे भाई की बदली के लिए आपके और आपके पिताजी (अजय चौटाला) के पास तीन बार गया। एक बार भी बदली नहीं हुई। फिर दुष्यंत ने कहा कि तू तो मेरे साथ इनेलो में था। मैं अलग हो गया, तब साथ नहीं आया, इसलिए विरोध कर रहा हूं। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस व भाजपा द्वारा एक दूसरे पर संविधान खत्म करने या संपत्ति छिनने के आरोप पर कुछ खास नहींं बोले। उन्होंने सिर्फ यही कहा कि लोगों की सोच है कि हिसार से संसद में अपने हलके की आवाज उठाने वाला सांसद जाए।