फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP's 10 year rule is a golden period

भाजपा का 10 वर्ष का शासन स्वर्णिम काल : सुभाष बराला

Mon, 08 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 08 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
BJP's 10 year rule is a golden period
​भिवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला। 
भिवानी। हांसी रोड स्थित एक निजी रेस्तरां में रविवार को भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की।
विज्ञापन

सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा का पिछले 10 वर्षों का शासन स्वर्णिम काल रहा। किरण चौधरी ने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से कम समय में अपनी बात अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। ऐसे में कार्यकर्ता मीडिया व सोशल मीडिया विंग को मजबूत रखें।
विज्ञापन

राज्य मंत्री बिशंबर वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि लोगों से मिलकर उनके स्थानीय मुद्दों व समस्याओं को जानें तथा भाजपा की ओर से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों के माध्यम से उनका समाधान कराएं। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भाजपा की ओर से चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हजारों पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपने दायित्व व जिम्मेदारी को निभाए। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके।

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश गौड व संचालन जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर व हर्षवर्धन मान ने किया। नंदराम धानिया, विरेंद्र कौशिक, मीना परमार, संदीप श्योराण, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर, जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, राजेश धनखड़, शिवराज बागड़ी मंच पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed